Raksha Bandhan 2022 Date Time: रक्षाबंधन का पर्व जोकि भाई बहन के प्रेम का प्रतीक है कल मनाया जा रहा है। इस बार भद्रा काल होने की वजह से राखी के शुभ मुहूर्त में थोड़ी भ्रम की स्थिति बनी हुई है। राखी बांधने को लेकर बहुत से लोग परेशान है कि सावन में पूर्णिमा तिथि कब तक रहेगी। यदि पूर्णिमा में भद्रा लग गई है तो क्या इसमें राखी बांधना शुभ है या अशुभ यह प्रश्न सभी के मन में उठ रहा हो। शास्त्रों के अनुसार भद्राकाल में किसी भी प्रकार का मांगलिक कार्य करना अशुभ है। 11 अगस्त को प्रातः 10:38 मिनट से सावन पूर्णिमा लग जाएगी जो कि 12 अगस्त की प्रातः 07:5 मिनट तक रहेगी। सावन पूर्णिमा तिथि के साथ ही भद्रा लगेगी जो रात 8: 53 मिनट पर खत्म हो जाएगी। आइए जानते हैं रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त, मंत्र के बारे में।
Raksha Bandhan 2022: आज है भाई बहनों का पावन पर्व रक्षा बंधन, जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
रक्षाबंधन पूर्णिमा तिथि
पूर्णिमा तिथि आरंभ: 11 अगस्त, गुरुवार, प्रातः 10: 38 मिनट से
पूर्णिमा तिथि समाप्त: 12 अगस्त, शुक्रवार। प्रातः 07:05 मिनट पर
राखी बांधते समय थाली में जरूर रखें ये चीजें
बहन अपने भाई की खुशहाली और सुख समृद्धि के लिए राखी बांधती है। ऐसे में राखी बांधते समय थाली में कुछ विशेष सामान अवश्य होना चाहिए। आइए जानते हैं क्या है वो वस्तुएं-
रक्षाबंधन पर जरूर करें इस मंत्र का जाप येन बद्धो बलि राजा, दानवेन्द्रो महाबल:।
अर्थ- इस मन्त्र का अर्थ है कि "जो रक्षा धागा परम कृपालु राजा बलि को बांधा गया था, वही पवित्र धागा मैं तुम्हारी कलाई पर बाँधता हूँ, जो तुम्हें सदा के लिए विपत्तियों से बचाएगा"।
तेन त्वाम् प्रतिबद्धनामि ,रक्षे माचल माचल:।
भाई की कलाई पर रक्षा धागा बांध जाए उसके बाद भी को वचन लेना चाहिए कि "मैं उस पवित्र धागे की बहन के दायित्व की कसम खाता हूं, मैं आपकी हर परेशानी और विपत्ति से हमेशा रक्षा करूंगा।
रक्षाबंधन पर शुभ योग
11 अगस्त, गुरुवार को बनने वाले योग: आयुष्मान, सौभाग्य और ध्वज योग
11 अगस्त, गुरुवार को बनने वाले राजयोग: शंख, हंस और सत्कीर्ति राजयोग
रक्षाबंधन 2022 प्रदोष मुहूर्त
प्रदोष मुहूर्त: 20:52:15 से 21:13:18
रक्षाबंधन पर भद्रा
रक्षा बंधन भद्रा मुख: सुबह 06 बजकर 18 मिनट से 08:00 बजे तक
रक्षा बंधन भद्रा काल समाप्त: शाम 08 बजकर 51 मिनट पर