फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raksha Bandhan 2022 : रक्षाबंधन पर भद्राकाल का साया लेकिन कई शुभ योग भी, जानें राखी का शुभ मुहूर्त

Wed, 10 Aug 2022 10:44 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 10 Aug 2022 10:44 AM IST
विज्ञापन
Raksha Bandhan 2022 Date Rakhi Bandhane Ka Shubh Muhurat Puja Vidhi Shubh Yog
Raksha Bandhan 2022: इस बार 11 अगस्त को सावन पूर्णिमा तिथि और श्रावण नक्षत्र के साथ पूरे दिन भद्राकाल रहेगा। - फोटो : अमर उजाला

Raksha Bandhan 2022 Date Rakhi Bandhane Ka Shubh Muhurat: रक्षाबंधन का त्योहार 11 अगस्त को मनाएं या फिर 12 अगस्त को, रक्षाबंधन पर कब तक रहेगा भद्रा का साया, राखी बांधने का क्या होगा शुभ मुहूर्त, सावन पूर्णिमा की तिथि कब से कब तक रहेगी, भद्राकाल में राखी बांधना शुभ होगा या अशुभ? इस तरह के कई सवाल लोगों के मन में चल रहे हैं। लोग अपने-अपने पंडित या ज्योतिषाचार्य से लगातार यह सवाल कर रहे हैं कि आखिरकार रक्षाबंधन का त्योहार कब मनाएं और किसी शुभ मुहूर्त में राखी बांधना उचित और शुभ लाभकारी रहेगा? दरअसल इस साल रक्षाबंधन की तिथि और भद्रा रहने के कारण संशय की स्थिति बनी हुई है। इस बार सावन की पूर्णिमा तिथि दो दिन यानी 11 और 12 अगस्त को है। 



शास्त्रों के अनुसार रक्षाबंधन का त्योहार भद्रा के समय मनाना उचित नहीं होता है क्योंकि भद्राकाल में किसी भी तरह का शुभ और मांगलिक कार्य करना वर्जित माना गया है। 11 अगस्त को सुबह 10 बजकर 38 मिनट से सावन पूर्णिमा लग जाएगी जो कि अगले दिन यानी 12 अगस्त की सुबह 07 बजकर 5 मिनट तक रहेगी। लेकिन सावन पूर्णिमा तिथि के साथ ही भद्रा लग जाएगी और भद्रा रात को 8 बजकर 53 मिनट पर खत्म हो जाएगी। ऐसे में 11 अगस्त को रात के समय ही जब भद्रा खत्म होगी तभी राखी बांधने का शुभ मुहूर्त होगा। इसके अलावा इस बार रक्षाबंधन पर कई शुभ योग भी बन रहा है।

Raksha Bandhan 2022 Date Rakhi Bandhane Ka Shubh Muhurat Puja Vidhi Shubh Yog
रक्षाबंधन 2022: - फोटो : अमर उजाला
रक्षाबंधन पर शुभ योग
ज्योतिषीय गणना के अनुसार इस बार 11 अगस्त, गुरुवार को आयुष्मान, सौभाग्य और ध्वज नामक योग बन रहा है। इसके अलावा रक्षाबंधन पर शंख, हंस और सत्कीर्ति नाम के राजयोग भी बन रहे हैं। जिसे बहुत ही शुभ योग माना जाता है। वहीं अगर ग्रहों की बात करें तो रक्षाबंधन पर गुरु और शनि वक्री होकर अपनी-अपनी राशियों में विराजमान रहेंगे।
Raksha Bandhan 2022 Date Rakhi Bandhane Ka Shubh Muhurat Puja Vidhi Shubh Yog
रक्षाबंधन 2022: - फोटो : अमर उजाला

रक्षाबंधन कब मनाएं इस पर ज्योतिषी सलाह
इस बार रक्षाबंधन पर पूरे दिन भद्रा का साया रहने से राखी बांधने को लेकर पंचांग और ज्योतिषियों में अलग-अलग राय है। कुछ ज्योतिषाचार्य 11 अगस्त को राखी बांधने को शुभ बता रहे हैं तो कुछ 12 अगस्त को। हिंदू पंचांग के अनुसार इस वर्ष श्रावण माह की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 11 अगस्त को सुबह 10 बजकर 38 मिनट से शुरू हो जाएगी। पूर्णिमा तिथि का समापन 12 अगस्त,शुक्रवार को सुबह 7 बजकर 5 मिनट पर होगा। पूर्णिमा तिथि शुरू होने के साथ भद्रा लग जाएगी। ऐसे में कुछ विद्वानों का कहना है कि भद्रा का वास चाहे स्वर्गलोक में हो, पाताल लोक में हो या फिर पृथ्वी पर। जब तक भद्रा पूरी तरह से खत्म न हो जाए तब तक रक्षासूत्र नहीं बांधना चाहिए। ऐसे में 11 अगस्त को रात में भद्रा की समाप्ति होने पर ही रक्षाबंधन का त्योहार मनाना उचित रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Raksha Bandhan 2022 Date Rakhi Bandhane Ka Shubh Muhurat Puja Vidhi Shubh Yog
Raksha Bandhan - फोटो : iStock
वहीं कुछ ज्योतिष के विद्वानों का मानना है कि 11 अगस्त को भद्रा पाताल लोक में निवास करेगी। ऐसे में इसका अशुभ प्रभाव धरती वासियों पर नहीं रहेगा। इस कारण से 11 अगस्त को पूरे दिन रक्षाबंधन मनाया जाता सकता है और शुभ मुहूर्त को विचार करके बहनें अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांध सकती हैं। वहीं 12 अगस्त को पूर्णिमा तिथि सुबह 07 बजकर 5 मिनट तक ही रहेगी फिर इसके बाद प्रतिपदा तिथि शुरू हो जाएगी। ऐसे में इस दिन राखी नहीं बांधी जा सकती है।
 
विज्ञापन
Raksha Bandhan 2022 Date Rakhi Bandhane Ka Shubh Muhurat Puja Vidhi Shubh Yog
Raksha Bandhan - फोटो : iStock
ऐसे में कब रक्षाबंधन मनाना शुभ
रक्षाबंधन के दिन भद्राकाल और पूर्णिमा तिथि को लेकर भ्रम की स्थिति होने के कारण कुछ विद्वान प्रदोष काल में राखी बांधना शुभ मान रहे हैं। धर्म ग्रंथों में किसी भी तरह का शुभ कार्य या पूजा करने के लिए प्रदोषकाल को सबसे अच्छा समय माना गया है। प्रदोष काल का मतलब सूर्यास्त के बाद करीब ढाई घंटे का समय सबसे शुभ होता है। प्रदोष काल में भी सभी तरह के शुभ कार्य और पूजा-पाठ करने का विशेष विधान होता है। ऐसे में 11 अगस्त को प्रदोष काल के शुभ मुहूर्त में राखी बांधी जा सकती है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed