फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Radha Ashtami 2025: आज राधा अष्टमी पर अर्पित करें ये भोग, राधा रानी होंगी प्रसन्न

Sun, 31 Aug 2025 10:23 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 31 Aug 2025 10:23 AM IST
सार

Radha Ashtami Par Arpit Karein Ye Bhog: राधा अष्टमी सिर्फ एक व्रत या उत्सव नहीं, बल्कि राधा जी की निश्छल भक्ति को हृदय से अनुभव करने का अवसर होता है। राधा रानी को भोग अर्पित करना केवल भोजन अर्पित करना नहीं होता, बल्कि यह हमारी भावनाओं, समर्पण और भक्ति का प्रतीक होता है।

विज्ञापन
Radha Ashtami 2025 Offer These Bhogs to Please Goddess Radha Favorite Bhog
राधा अष्टमी भोग - फोटो : amar ujala
Radha Ashtami Bhog: राधा अष्टमी वह शुभ तिथि है जब संपूर्ण ब्रह्मांड राधा रानी के प्राकट्य दिवस का उत्सव मनाता है। यह पर्व भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। राधा अष्टमी आज यानी 31 अगस्त को है । राधा जी केवल एक देवी नहीं, बल्कि भगवान श्रीकृष्ण की आद्या शक्ति, प्रेम और भक्ति की परम अभिव्यक्ति हैं। राधा अष्टमी केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आत्मा की उस निश्छल पुकार का दिन है जो राधा नाम के माधुर्य में खो जाना चाहती है। यह दिन हमें स्मरण कराता है कि सच्चा प्रेम निष्काम होता है ,जैसा राधा जी का श्रीकृष्ण के प्रति था।

Radha Ashtami 2025: पहली बार रख रहे हैं राधा अष्टमी का व्रत? जानें जरूरी नियम, वरना पूजा हो सकती है निष्फल
इस दिन भक्तजन व्रत रखते हैं, कीर्तन करते हैं, मंदिरों में झाँकियाँ सजती हैं और राधा रानी को विविध प्रकार के भोग अर्पित किए जाते हैं। परंतु ध्यान रहे  राधा जी को भोग अर्पित करना केवल भोजन देना नहीं, बल्कि अपने अंतःकरण की भावनाएँ, श्रद्धा और निष्कलंक भक्ति अर्पित करना होता है। आइए जानते हैं राधा अष्टमी पर राधा रानी को भोग में क्या अर्पित करना चाहिए। 
Radha Ashtami 2025: राधा अष्टमी पर करें ये खास उपाय, मिल सकता है शीघ्र विवाह का सुख

 
Radha Ashtami 2025 Offer These Bhogs to Please Goddess Radha Favorite Bhog
राधा अष्टमी भोग - फोटो : Instagram

मालपुआ
राधा रानी को मीठे में विशेष रूप से चाशनी में डूबे सुनहरे, कुरकुरे मालपुए अत्यंत प्रिय हैं। माना जाता है कि यह पारंपरिक मिठाई उन्हें अत्यंत प्रसन्न करती है। प्रेमपूर्वक बनाए गए मालपुए राधा जी की भक्ति में मिठास घोल देते हैं।

Radha Ashtami 2025 Offer These Bhogs to Please Goddess Radha Favorite Bhog
राधा अष्टमी भोग - फोटो : instagram

दही अरबी
ब्रजधाम में राधा अष्टमी के दिन लाडली जू को दही अरबी का भोग विशेष रूप से अर्पित किया जाता है। उबली हुई अरबी को मसालेदार दही में पकाकर बनाया गया यह व्यंजन उनका प्रिय माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Radha Ashtami 2025 Offer These Bhogs to Please Goddess Radha Favorite Bhog
राधा अष्टमी भोग - फोटो : Adobe stock

खीर
चावल, दूध और चीनी से बनी मलाईदार खीर, जिसमें सूखे मेवे भी डाले जाएं – यह राधा रानी के भोग में विशेष स्थान रखती है। इसे शुद्धता और श्रद्धा के साथ बनाना चाहिए।

विज्ञापन
Radha Ashtami 2025 Offer These Bhogs to Please Goddess Radha Favorite Bhog
राधा अष्टमी भोग - फोटो : Adobe stock

मक्खन
जैसे श्रीकृष्ण को माखन प्रिय है, वैसे ही राधा रानी को भी मक्खन अत्यंत प्रिय है। शुद्ध देशी माखन को भोग में शामिल करना उन्हें प्रसन्न करता है और प्रेम की अनुभूति कराता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed