{"_id":"5e11d6a48ebc3e87f7369be3","slug":"pradosh-vrat-benefits-according-to-days","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कब है साल का पहला प्रदोष व्रत? जानें किस वार के प्रदोष से कौन सी मनोकामना पूरी होती है","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
कब है साल का पहला प्रदोष व्रत? जानें किस वार के प्रदोष से कौन सी मनोकामना पूरी होती है
Mon, 06 Jan 2020 07:41 AM IST
योगेश जोशी
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: योगेश जोशी
Updated Mon, 06 Jan 2020 07:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदू पंचांग में त्रयोदशी को सौभाग्यदायक तिथि माना गया है। तमाम कार्यों के लिए शुभ मानी जाने वाली इस तिथि पर भगवान शंकर और माता पार्वती की पूजा के लिए विशेष व्रत रखा जाता है, जिसे करने से सभी दोष समाप्त हो जाते हैं। इस व्रत को प्रदोष व्रत कहते हैं। पौष माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि अर्थात् 08 जनवरी, बुधवार को साल का पहला प्रदोष व्रत रखा जाएगा।
सोमवार
- इस दिन पड़ने वाले प्रदोष व्रत को सोम प्रदोषम् या चन्द्र प्रदोषम् भी कहा जाता है। इस दिन साधक अपनी अभीष्ट कामना की पूर्त्ति के लिए शिव की साधना करता है।
मंगलवार
- इस दिन पड़ने वाले प्रदोष व्रत को भौम प्रदोषम् कहा जाता है और इसे विशेष रूप से अच्छी सेहत और बीमारियों से मुक्ति की कामना से किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार
- इस दिन पड़ने वाले प्रदोष व्रत को बुध प्रदोष व्रत कहते हैं। इस दिन किया जाने वाला प्रदोष व्रत सभी प्रकार की कामनाओं को पूरा करने वाला होता है।
विज्ञापन
गुरुवार
- इस दिन किया जाने वाला व्रत गुरु प्रदोष व्रत कहते हैं। इस दिन शत्रुओं पर विजय पाने और उनके नाश के लिए इस पावन व्रत को किया जाता है।