फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pongal 2025 Wishes in Hindi: पोंगल के शुभ अवसर पर अपनों को भेजें ये बधाई संदेश

Tue, 14 Jan 2025 05:00 AM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Tue, 14 Jan 2025 05:00 AM IST
सार

पोंगल चार दिनों तक मनाया जाने वाला पर्व है। यह त्योहार प्रकृति, वर्षा, धूप और कृषि के प्रति आभार व्यक्त करने का एक अनूठा अवसर प्रदान करता है। इस खास अवसर पर अपने प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश...

विज्ञापन
Pongal 2025 Wishes Messages Greetings Quotes Images To Share On whatsapp
Pongal 2025 Wishes in Hindi: - फोटो : Amar Ujala

Pongal 2025 Wishes in Hindi: 14 जनवरी 2025 से पोंगल पर्व का आरंभ हो रहा है, जो दक्षिण भारत का एक प्रमुख त्योहार माना जाता है। यह मुख्य रूप से तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और केरल में मनाया जाता है। हालांकि अब इसे भारत के अन्य हिस्सों में भी बड़े उत्साह के साथ मनाया जाने लगा है। दक्षिण भारत में इसे नए साल के उत्सव के रूप में भी देखा जाता है। जिस समय उत्तर भारत में मकर संक्रांति और लोहड़ी मनाई जाती है, उसी दौरान दक्षिण भारत पोंगल के उल्लास में डूबा नजर आता है।



पोंगल चार दिनों तक मनाया जाने वाला पर्व है, जिसका तमिल भाषा में अर्थ है "उबालना।" यह पर्व नए साल की शुरुआत और नई फसल के आगमन का प्रतीक है। इस अवसर पर गुड़ और चावल से बनी खास खीर सूर्य देव को अर्पित की जाती है, जिसे पोंगल कहा जाता है। यह त्योहार प्रकृति, वर्षा, धूप और कृषि के प्रति आभार व्यक्त करने का एक अनूठा अवसर प्रदान करता है। इस दिन लोग अपने परिवार और प्रियजनों को पोंगल की बधाई भी देते हैं। यहां भी पोंगल के शुभ अवसर पर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को शुभकामनाएं देने के लिए कुछ संदेश दिए गए हैं।  

Pongal 2025 Wishes Messages Greetings Quotes Images To Share On whatsapp
Pongal 2025 Wishes in Hindi: - फोटो : Amar Ujala

आज से सूर्य हुए हैं उत्तरायण,
शुभ तिथियों का हुआ है आगमन,
आपके जीवन में शुभ घड़ी आए,
परिवार के साथ पोंगल मनाएं।
पोंगल पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं!

 

Pongal 2025 Wishes Messages Greetings Quotes Images To Share On whatsapp
Pongal 2025 Wishes in Hindi: - फोटो : Amar Ujala

मंदिर में बजने लगी हैं घंटियां,
और सजने लगी हैं आरती की थाली,
सूर्य की रोशनी किरणों के साथ,
अब तो सुनाई देती है एक ही बोली,
पोंगल पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं!

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Pongal 2025 Wishes Messages Greetings Quotes Images To Share On whatsapp
Pongal 2025 Wishes in Hindi: - फोटो : Amar Ujala

सौभाग्य आपके घर में प्रवेश करें,
और सफलता आपके चरण स्पर्श करें,
पोंगल के शुभ अवसर पर खुशियां बरसे,
पोंगल पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं!

 

विज्ञापन
Pongal 2025 Wishes Messages Greetings Quotes Images To Share On whatsapp
Pongal 2025 Wishes in Hindi: - फोटो : Amar Ujala

पोंगल सफलता, समृद्धि और प्रेम का उत्सव है
ये सभी विशेषताएं आपके जीवन में सदैव बनी रहें,
और आप हमेशा उनकी उपस्थिति को संजोते रहें
पोंगल पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं!

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed