फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Phulera Dooj 2022: फुलेरा दूज पर विवाह करने से मिलता है राधा कृष्ण का आशीर्वाद, जानें आज के दिन की ये खास बात

Fri, 04 Mar 2022 07:17 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 04 Mar 2022 07:17 AM IST
विज्ञापन
Phulera Dooj 2022 Getting married on auspicious day of Phulera Dooj get the blessings of Radha Krishna
Phulera Dooj: हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर फूलेरा दूज का त्योहार मनाया जाता है। - फोटो : अमर उजाला

Phulera Dooj 2022: हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर फूलेरा दूज का त्योहार मनाया जाता है। इस बार फूलेरा दूज आज यानी 04 मार्च, 2022 शुक्रवार को मनाई जाएगी। फूलेरा दूज ब्रज के क्षेत्र में बहुत ही उत्साह और जोश के साथ मनाया जाता है। फूलेरा दूज पर भगवान कृष्ण और राधा रानी फूलों की होली खेलते हैं। भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा और वृंदावन में मंदिरों में फूलेरा दूज से होली की तैयारियां आरंभ हो जाती है। फुलेरा दूज पर घरों को फूलों और रंगोली से सजाया जाता है। साथ ही फुलेरा दूज पर कृष्णजी को पकवान का भोग लगाया जाता है। भगवान श्रीकृष्ण के लिए विशेष प्रकार का पकवान तैयार किया जाता है। वहीं ज्योतिष शास्त्र में फूलेरा दूज को अबूझ मुहूर्त माना गया है जिसमें इस दिन बिना मुहूर्त देखे सभी तरह के शुभ और मांगलिक कार्य किया जा सकता है। इस दिन भगवान कृष्ण और राधा जी की पूजा करने से वैवाहिक जीवन में प्रेम की बहार आती है और इस दिन शादी-विवाह करने पर भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद मिलता है। 

Phulera Dooj 2022 Getting married on auspicious day of Phulera Dooj get the blessings of Radha Krishna
Phulera Dooj: फूलेरा दूज अबूझ मुहू्र्त माना जाता है। ऐसे में इस दिन विवाह, मुंडन आदि करने के लिए दिन बहुत ही शुभ है। - फोटो : अमर उजाला

फूलेरा दूज एक अबूझ मुहूर्त 
शास्त्रों में फूलेरा दूज तिथि को बहुत ही शुभ और मंगलकारी माना गया है। फूलेरा दूज अबूझ मुहू्र्त माना जाता है। ऐसे में इस दिन विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश और नया व्यापार करने के लिए दिन बहुत ही शुभ है।

Phulera Dooj 2022 Getting married on auspicious day of Phulera Dooj get the blessings of Radha Krishna
Phulera Dooj: ऐसा माना जाता है कि इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने होली खेलने की परंपरा की शुरूआत की थी। - फोटो : अमर उजाला

धार्मिक मान्यता
फूलेरा दूज पर ब्रज की समस्त गोपियों ने राधा-कृष्ण के प्रेम की खुशी में फूल बरसाए थे, इस कारण से इस त्योहार का महत्व होता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने होली खेलने की परंपरा की शुरूआत की थी। फुलेरा दूज पर घरों को फूलों और रंगोली से सजाया जाता है। फुलेरा दूज का महत्व शादियों को लेकर है। होली से करीब पंद्रह दिन पहले शादियों का शुभ मुहूर्त समाप्त हो जाता है। जबकि फुलेरा दूज के दिन हर पल शुभ होता है। यह तिथि भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित होती है। वहीं फुलेरा दूज का शाब्दिक अर्थ फुलेरा का अर्थ है फूल, जो फूलों को दर्शाता है। यह माना जाता है। भगवान कृष्ण फूलों के साथ खेलते हैं और फुलेरा दूज की शुभ पूर्व संध्या पर होली के त्योहार में भाग लेते हैं। यह त्योहार लोगों के जीवन में खुशियां और उल्लास लाता है। वहीं वैवाहिक जीवन के लिहाज से ये दिन बहुत खास होता है और इस दिन बिना मुहूर्त के ही शादी-ब्याह संपन्न किए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Phulera Dooj 2022 Getting married on auspicious day of Phulera Dooj get the blessings of Radha Krishna
Phulera Dooj: फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि विवाह बंधन के लिए वर्ष का सर्वोत्तम दिन है। - फोटो : अमर उजाला

फुलेरा दूज के दिन विवाह 
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार फुलेरा दूज को हिंदू शास्त्रों में बड़ा ही महत्वपूर्ण योग बताया है। इसीलिए इस विशेष दिन सर्वाधिक विवाह समारोह भी संपन्न होते हैं। हिंदू पंचांग की मान्यता के अनुसार, फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि विवाह बंधन के लिए वर्ष का सर्वोत्तम दिन है। कहते हैं कि इस दिन विवाह करने से दंपति को भगवान कृष्ण का आशीर्वाद हासिल होता है। 

विज्ञापन
Phulera Dooj 2022 Getting married on auspicious day of Phulera Dooj get the blessings of Radha Krishna
Phulera Dooj: फूलेरा दूज पर सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग भी बन रहा है।  - फोटो : अमर उजाला

फुलेरा दूज का शुभ मुहूर्त 
द्वितीया तिथि आरंभ:
 03 मार्च, गुरुवार, रात्रि 09:35 मिनट से 
द्वितीया तिथि समाप्त:  04 मार्च, शुक्रवार,  रात्रि 08:20 मिनट पर 
04 मार्च को शुभ योग रात 01 बजकर 45 मिनट तक है। फूलेरा दूज पर सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग भी बन रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed