फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Phulera Dooj 2021 Perfect for Marriage know Date and Puja Timings and significance

Phulera Dooj 2021: कब है फुलेरा दूज, जानें तिथि, मुहूर्त और धार्मिक महत्व

Thu, 25 Feb 2021 06:39 PM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Thu, 25 Feb 2021 06:39 PM IST
विज्ञापन
Phulera Dooj 2021 Perfect for Marriage know Date and Puja Timings and significance
फुलेरा दूज 2021 - फोटो : अमर उजाला

Phulera Dooj 2021 Date: फुलेरा दूज हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को हर साल मनाया जाता है। इस साल फुलेरा दूज 15 मार्च सोमवार के दिन मनाया जाएगा। हिन्दू धर्म में फुलेरा दूज को बहुत ही शुभ दिन माना जाता है। शास्त्रों में इसे मांगलिक कार्यों के लिए अबूझ एवं स्वयं सिद्ध मुहूर्त कहा गया है। यह पर्व मुख्य रूप से मथुरा, वृंदावन एवं उत्तर भारत के कृष्ण मंदिरों में मनाया जाता है। 

विज्ञापन

फुलेरा दूज का शुभ मुहूर्त
द्वितीया तिथि प्रारंभ- 17:10, 14 मार्च 2021
द्वितीया तिथि समाप्त- 18:50, 15 मार्च 2021 
विज्ञापन
विज्ञापन

विवाह के लिए होता है सबसे उत्तम दिन

फुलेरा दूज का पर्व मथुरा और वृंदावन में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण और राधा की पूजा की जाती है। सभी मंदिरों को तरह-तरह के रंग बिरंगे फूलों से सजाया जाता है और फूलों की होली खेली जाती है। फुलेरा दूज पर अबूझ मुहूर्त होता है इसलिए इस दिन को विवाह के लिए सबसे दिन उत्तम माना जाता है। इसी कारण इस दिन उत्तर भारत में खूब शादियां होती हैं।

विज्ञापन

इस तरह मनाया जाता है यह पर्व

फुलेरा दूज पर घरों को फूलों और रंगोली से सजाया जाता है। साथ ही फुलेरा दूज पर कृष्णजी को पकवान का भोग लगाया जाता है। भगवान श्रीकृष्ण के लिए विशेष प्रकार का पकवान तैयार किया जाता है। पकवान में पोहा एवं अन्य प्रकार के व्यंजनों को शामिल किया है जिसे सभी लोगों में प्रसाद के रूप में बांटा जाता है।

धार्मिक मान्यता

ऐसी मान्यता है कि इस दिन राधा कृष्ण की पूजा करने से सभी तरह की मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। फूलेरा दूज पर ब्रज की समस्त गोपियों ने राधा-कृष्ण के प्रेम की खुशी में फूल बरसाए थे, इस कारण से इस त्योहार का महत्व होता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने होली खेलने की परंपरा शुरू की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed