Parshuram Jayanti 2025 Wishes: हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम जी की जयंती मनाई जाती है। मान्यता है कि भगवान परशुराम का जन्म अक्षय तृतीया के दिन प्रदोष काल में हुआ था। इसी वजह से वैशाख शुक्ल तृतीया और प्रदोष काल का संयोग भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के लिए सबसे शुभ माना जाता है। अक्षय तृतीया का पर्व स्वयं में एक अबूझ मुहूर्त कहलाता है, यानी इस दिन किसी भी शुभ कार्य को बिना विशेष मुहूर्त देखे संपन्न किया जा सकता है। हिंदू धर्म में इस तिथि का अत्यंत पावन स्थान है।
Parshuram Jayanti 2025 Wishes: परशुराम जयंती पर इन शुभकामना संदेशों से दें अपने प्रियजनों को बधाई
परशुराम जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर आप भी अपने मित्रों, परिवारजनों और अपनों को परशुराम जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं भेजकर इस पावन दिन को और खास बना सकते हैं।
गुरु है वो करण के
अंतर जाने आनंत और मरण के
नमन करता सारा संसार जिसे
बने जल भी अमृत उनके चरण के
परशुराम जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं
शांत है तो श्रीराम है
भड़क गए तो परशुराम है
जय श्री राम
जय श्री परशुराम
परशुराम जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं
परशुराम है प्रतीक प्यार का
राम है प्रतीक सत्य सनातन का
इस प्रकार परशुराम का अर्थ है
पराक्रम के कारक और सत्य के धारक
परशुराम जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं
ब्राह्मण बदलते हैं तो नतीजे बदल जाते हैं
सारे मंजर, सारे अंजाम बदल जाते हैं
कौन कहता है परशुराम फिर नहीं पैदा होते
पैदा तो होते है बस नाम बदल जाते हैं
परशुराम जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं
Vaishakh Amavasya: वैशाख अमावस्या पर कैसे जलाएं दीये? जानें विधि, मंत्र, और नियम