Parivartini Ekadashi 2024: साल में 24 एकादशी तिथि होती है, जो सभी भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन जगत के पालनहार की पूजा करने से मनचाहे परिणामों की प्राप्ति होती हैं। एकादशी तिथि पर व्रत रखने से व्यक्ति के धन धान्य में वृद्धि और जीवन में खुशियों का वास होता है। हर माह में आने वाली एकादशी तिथि का अपना विशेष महत्व होता है। हालांकि इनमें परिवर्तिनी एकादशी को सबसे खास माना गया है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु निद्रासन में अपनी करवट बदलते हैं, इसलिए इसका नाम परिवर्तिनी एकादशी है।
Parivartini Ekadashi 2024: परिवर्तिनी एकादशी पर करें इन पांच चीजों का दान, सभी कष्टों से मिलेगी मुक्ति
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मेघा कुमारी
Updated Sat, 14 Sep 2024 07:09 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन