21 सितंबर से शारदीय नवरात्रि शुरू होने जा रहे हैं। आश्विन महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवमी तिथि से नवमी की तिथि तक शारदीय नवरात्रि का उत्सव मनाया जाएगा। इस बार के नवरात्रि में पूरे 9 दिन शुभ योग बनेगा यानि कि माता दूर्गा की पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होगी। ज्योतिष की मानें तो इस बार नवरात्रि का पर्व महासंयोग लेकर आ रहा है। आइए जानते है किस तिथि को कौन सा योग बनेगा इस नवरात्रि में।
नवरात्रि 2017: हर दिन बनेगा एक शुभ योग, मां दुर्गा की रहेगी विशेष कृपा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहला दिन- नवरात्रि का पहला दिन 21 सितंबर को है, इस दिन घटस्थापना के साथ मां शैलपुत्री की पूजा की जाएगी। इस दिन सूर्य और चंद्रमा की स्थिति से ब्रह्रा योग बनेगा जिसे शुभ माना जाता है।
दूसरा दिन- शुक्रवार को नवरात्रि का दूसरा दिन होगा। इस दिन रवि योग बन रहा है जोकि अच्छा योग माना जाता है।
तीसरा दिन- नवरात्रि के तीसरे दिन देवी दुर्गा के चन्द्रघंटा रुप की आराधना की जाती है और इस दिन रवि योग और सर्वार्थसिद्ध योग दोनो बनेगा।
चौथा दिन- रविवार,24 सितंबर को नवरात्रि का चौथा दिन रहेगा इस दिन देवी कूष्मांडा के रूप की पूजा-आराधना की जाती है। इस दिन भी रवि योग का संयोग बन रहा है।
पांचवा दिन- नवरात्रि के पांचवे दिन भी रवि योग और सर्वार्थसिद्ध योग दोनो बनेगा।
छठा दिन- 26 सितंबर को नवरात्र का छठा दिन रहेगा। इस दिन भी नक्षत्रों के कारण रवि योग का संयोग बन रहा है।
सातवां दिन- नवरात्रि का सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाती है। सूर्य-चंद्रमा की स्थिति से सौभाग्य योग बन रहा है।
आठवां दिन- नवरात्रि के आठवें दिन कन्या राशि का सूर्य व धनु राशि का चंद्रमा शोभ योग बना रहा है।
नवां दिन- नवरात्रि के अन्तिम दिन यानि नवें दिन प्रवर्घ और आनंद का शुभ योग बन रहा है। नौंवे दिन भगवती के देवी सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा कि जाती है। सिद्धिदात्री की पूजा से नवरात्रि में पूजा का अनुष्ठान पूरा हो जाता है।