फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नवरात्रि चौथा दिन: आज ऐसे करें मां कूष्मांडा का ध्यान, उपासना से दूर होंगे रोग

Sun, 24 Sep 2017 06:35 AM IST
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 24 Sep 2017 06:35 AM IST
विज्ञापन
navratri 2017 fourth day worship of maa kushmanda and puja method

आज शारदीय नवरात्रि का चौथा दिन है। इस दिन दुर्गा के नौ रुपों में से चौथा रुप देवी कूष्मांडा की पूजा होती है। देवी कुष्मांडा को देवी भागवत् पुराण में आदिशक्ति के रुप में बताया गया है। मां कूष्मांडा की उपासना से भक्तों के कई तरह के रोग मिट जाते हैं। मां की उपासना से आयु,यश और बल बढ़ता है।



पढे़ें- नवरात्रि 2017ः इस बार देश के सबसे महंगे पंडाल में बैठी हैं मां दुर्गा

navratri 2017 fourth day worship of maa kushmanda and puja method

देवी कूष्मांडा की आठ भुजाएं हैं इसलिए यह अष्टभुजा देवी भी कहलाती हैं। माता अपने हाथों में कमंडल, धनुष, बाण, कमल पुष्प, अमृत से भरा कलश, गदा, चक्र और जपमाला धारण करती हैं। मां कुष्मांडा का वाहन सिंह है।

navratri 2017 fourth day worship of maa kushmanda and puja method

ऐसी मान्यता है मंद मुस्कान से ब्रह्मांड को उत्पन्न करने के कारण इनका नाम कूष्मांडा पड़ा। जब सृष्टि का कोई नामो निशान नहीं था तब देवी ने ब्रह्मांड की रचना की थी।

पढ़ें- नवरात्रि में बोए जाते हैं जौ, मां दुर्गा देती हैं भविष्य के संकेत

विज्ञापन
विज्ञापन
navratri 2017 fourth day worship of maa kushmanda and puja method

देवी पुराण में बताया गया है कि सृष्टि के आरंभ से पहले अंधकार का साम्राज्य था। उस समय आदि शक्ति जगदम्बा देवी कूष्मांडा के रुप में वनस्पतियों एवं सृष्टि की रचना के लिए जरूरी चीजों को संभालकर सूर्य मण्डल के बीच में विराजमान हो गई थी।

विज्ञापन
navratri 2017 fourth day worship of maa kushmanda and puja method
नवरात्रि के चौथे दिन बड़े माथे वाली विवाहित महिला का पूजन करना चाहिए। माता को फल, मेवे और सौभाग्य का सामान भेंट करना चाहिए। मां कूष्मांडा की कृपा पाने के लिए नवरात्रि के चौथे दिन इस मंत्र का जाप करना चाहिए।

या देवी सर्वभूतेषु मां कूष्माण्डा रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमौ नम: ।।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed