फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नवरात्रि 2017: आज है माता का तीसरा दिन, इस विधि से करें मां 'चंद्रघंटा' की पूजा

Sat, 23 Sep 2017 06:15 AM IST
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 23 Sep 2017 06:15 AM IST
विज्ञापन
navratri 2017 3rd day worship of maa chandraghanta and puja method
नवरात्रि के तीसरे दिन शक्ति के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा आराधना की जाती है। नवरात्रि उपासना में तीसरे दिन की पूजा का विशेष महत्व होता है। माता के मस्तक पर घंटे के आकार का अर्धचन्द्र होता है जिस कारण से इन्हें मां चन्द्रघंटा कहते है। माता का यह स्वरूप बेहद सुंदर है।


पढे़ं- नवरात्रि में बोए जाते हैं जौ, मां दुर्गा देती हैं भविष्य के संकेत
 
navratri 2017 3rd day worship of maa chandraghanta and puja method

मां चन्द्रघंटा का स्वरूप बडा ही मनमोहक और कल्याणकारी है इनके शरीर का रंग सोने के समान चमकीला है। इनके दस हाथों में तलवार समेत कई  तरह के शस्त्र शुशोभित देते है और यह अपने वाहन सिंह पर विराजमान रहती हैं। 

navratri 2017 3rd day worship of maa chandraghanta and puja method

धर्म शास्त्रों के अनुसार जो भी मां भगवती चंद्रघंटा की आराधना करता है उसके सौम्यता और विनम्रता के गुणों में वृद्धि होती है। मां चंद्रघंटा के भक्त जहां भी जाते है लोग उन्हें देखकर शांति और सुख का अनुभव करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
navratri 2017 3rd day worship of maa chandraghanta and puja method

मां चंद्रघंटा को खुश करने के लिए इस दिन भक्तों को भूरे रंग के कपडे पहनने चाहिए। इसके अलावा मां को दूध,खीर और शहद का भोग लगाना चाहिए।

विज्ञापन
navratri 2017 3rd day worship of maa chandraghanta and puja method
माता चंद्रघंटा की पूजा अर्चना करने से भक्तों के सभी जन्मों के कष्टों और पापों से मुक्ति मिलती है। नवरात्रि के तीसरे दिन दुर्गा सप्तशती के पाठ का पांचवा अध्याय जरुर पढ़ें और इस मंत्र का जाप करें।

पिण्डज प्रवरारुढ़ा चण्डकोपास्त्र कैर्युता |
प्रसादं तनुते मह्यं चंद्र घंष्टेति विश्रुता ||
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed