फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नवरात्रि पांचवा दिन: संतान सुख के लिए करें देवी स्कंदमाता की आराधना

Mon, 25 Sep 2017 09:11 AM IST
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 25 Sep 2017 09:11 AM IST
विज्ञापन
navratri 2017 fifth day worship of maa skandmata and puja method

आज है नवरात्रि का पांचवां दिन। इस दिन दुर्गा के नौ रुपों में से स्कंदमाता रूप की पूजा होती है। स्कंदमाता की चार भुजाएं हैं। माता अपने दो हाथों में कमल पुष्प धारण किए हुए है और एक हाथ से कुमार कार्तिकेय को गोद लिए हुए हैं।



पढ़ें- नवरात्रि में अगर मिलें ऐसे शुभ संकेत, समझिए मां दुर्गा की आप पर है विशेष कृपा

navratri 2017 fifth day worship of maa skandmata and puja method

संतान सुख की इच्छा से जो व्यक्ति मां स्कंदमाता की आराधना करना चाहते हैं उन्हें नवरात्र की पांचवी तिथि को लाल वस्त्र में सुहाग चिन्ह सिंदूर, लाल चूड़ी, महावर, लाल बिन्दी तथा सेब और लाल फूल एवं चावल बांधकर मां की गोद भरनी चाहिए।

navratri 2017 fifth day worship of maa skandmata and puja method

शास्त्रों में स्कंद को कुमार कार्तिकेय भी कहा गया है। एक बार इन्द्र ने कार्तिकेय का उपहास उड़ाना शुरू किया और बताया कि आप भगवान शिव और माता पार्वती की संतान नहीं हैं। इससे कुमार कार्तिकेय बहुत दुःखी हुए। माता ने कार्तिकेय का दुःख समझ लिया और सिंह पर सवार होकर प्रकट हो गई। मां ने अपनी गोद में कार्तिकेय को उठाकर दुलार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
navratri 2017 fifth day worship of maa skandmata and puja method

मां को खुश करने के लिए पंचवी तिथि को पांच वर्ष की पांच कन्याओं एवं पांच बालकों को खीर एवं मिठाई खिलाएं। भोजन के पश्चात कन्याओं को लाल चुनरी एवं 5 रुपये दें तथा बालकों को एक सेब एवं 5 रुपये दें।

पढ़ें-नवरात्रि खत्म होने से पहले जरूर करें ये 5 काम, मां दुर्गा होंगी प्रसन्न

विज्ञापन
navratri 2017 fifth day worship of maa skandmata and puja method

माँ जगदम्बे की भक्ति पाने के लिए नवरात्रि में पाँचवें दिन इस मंत्र जाप करना चाहिए।

सिंहासनगता नित्यं पद्माश्रित करद्वया। 
शुभदास्तु सदा देवी स्कंद माता यशस्विनी॥

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed