Mohini Ekadashi 2021: मोहिनी एकादशी के दिन करें ये उपाय, धन प्राप्ति के बनेंगे योग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यदि आप कर्ज से परेशान हैं और प्रयास करने के बाद भी कर्ज बढ़ता जा रहा है तो एकादशी तिथि को एक लोटा जल में थोड़ी सी चीनी मिलाकर उस जल को पीपल के वृक्ष में अर्पित करें और संध्या के समय पीपल की जड़ में घी का दीपक जलाएं। पीपल में भगवान विष्णु का वास माना गया है। विष्णु जी की कृपा से आपके घर में धन संचय होने लगेगा। कर्ज मुक्ति के योग भी बनने लगेंगे। साथ ही आपको कार्य में सफलता प्राप्त होगी।
एकादशी के दिन प्रातः भगवान विष्णु का पूजन करें और उसके बाद रात्रि में विष्णु जी की प्रतिमा के सामने नौ बत्तियों का दीपक जलाएं। इसके अलावा एक और दीपक ऐसा ही प्रज्वलित करें, इस बात का ध्यान रखें कि यह दीपक रात्भर जलता रहना चाहिए। मान्यता है कि इससे भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर अपनी कृपा बरसाती हैं और जातकों को धन प्राप्ति का आशीर्वाद देती हैं।
एकादशी तिथि के दिन प्रातः उठकर स्नानादि करने के पश्चात भगवान विष्णु का पूजन करें और उसके बाद तुलसी की माला से “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का कम से कम एक माला या इससे अधिक जाप करें। इससे भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। यह उपाय करने से आपके घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
एकादशी के दिन संध्याकाल में तुलसी के पौधे में गाय के शुद्ध घी का दीपक जलाएं और तुलसी माता का पूजन करें इसके बाद तुलसी की 11 बार परिक्रमा करें। तुलसी की परिक्रमा करते समय ''ऊँ वासुदेवाय नम:'' मंत्र का उच्चारण करें। इससे आपके परिवार में समृद्धि बनी रहेगी। परिवार के सदस्यों में आपसी प्रेम की भावना बढ़ेगी। साथ ही घर का वातावरण शांत और सकारात्मक होगा।