March 2021 Calendar: मार्च 2021 इस महीने में कई व्रत एवं त्योहार पड़ने वाले हैं। इस महीने महाशिवरात्रि और होली जैसे प्रमुख त्योहार पड़ेंगे। आइए देखते हैं इस महीने के प्रमुख त्योहार और उनकी तिथियां -
संकष्टी चतुर्थी, 2 मार्च
2 मार्च को मंगलवार के दिन संकष्टी चतुर्थी है। हर माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाता है। संकष्टी चतुर्थी पर भगवान गणेश की आराधना की जाती है। शास्त्रों में संकष्टी चतुर्थी के व्रत को बहुत ही शुभ फलदायी होता है। भगवान गणेश को विध्नहर्ता माना जाता है।
3 of 16
जानकी जयंती 2021
- फोटो : social media
जानकी जयंती, 6 मार्च
जानकी जयंती 6 मार्च को है। यह पर्व हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। इस वर्ष जानकी जयंती 06 मार्च दिन शनिवार को है। मान्यता है कि इस दिन माता सीता जी प्रकट हुई थीं।
4 of 16
दयानंद सरस्वती जयंती 2021
- फोटो : सोशल मीडिया
महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती, 8 मार्च
8 मार्च को महर्षि दयानंद जयंती मनाई जाएगी। हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन महीने की कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि पर आर्य समाज के संस्थापक और आधुनिक भारत के महान चिन्तक और समाज-सुधारक महर्षि स्वामी दयानन्द सरस्वती की जयंती मनाई जाती है।
5 of 16
विजया एकादशी 2021
- फोटो : अमर उजाला।
विजया एकादशी, 9 मार्च
9 मार्च मंगलवार के दिन विजया एकादशी व्रत रखा जाएगा। फाल्गुन माह कृष्ण पक्ष की एकादशी को विजया एकादशी कहा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस एकादशी का व्रत करने से सारे कार्य सफल हो जाते हैं, इसलिए इसे विजया एकादशी कहा गया है।