फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahashivratri 2025: कब है महाशिवरात्रि ? यहां जानें तिथि शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Fri, 24 Jan 2025 07:00 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Fri, 24 Jan 2025 07:00 AM IST
सार

Mahashivratri 2025 Date: वैसे तो रोजाना घरों में देवों के देव महादेव की पूजा की जाती हैं, लेकिन उनकी विशेष कृपा प्राप्ति के लिए महाशिवरात्रि का दिन बेहद खास माना जाता है। यह पर्व हर साल फाल्गुन मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर मनाया जाता है।

विज्ञापन
Mahashivratri 2025 Kab Hai Date Know Vrat Puja Vidhi and Shubh Yog Full Details in Hindi
शिवलिंग की पूजा और अभिषेक करने से जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है, साथ ही महादेव भी प्रसन्न होते हैं। - फोटो : अमर उजाला

Mahashivratri 2025 Date: वैसे तो रोजाना घरों में देवों के देव महादेव की पूजा की जाती हैं, लेकिन उनकी विशेष कृपा प्राप्ति के लिए महाशिवरात्रि का दिन बेहद खास माना जाता है। यह पर्व हर साल फाल्गुन मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था, इसलिए इस दिन शिव परिवार की उपासना करने से वैवाहिक जीवन सुखमय का आशीर्वाद प्राप्त होता है, इतना ही नहीं यदि शिवरात्रि पर सच्चे मन भाव से उपवास किया जाए तो मनचाहा वर पाने की कामना भी पूरी होती हैं।



पौराणिक कथाओं की मानें तो महाशिवरात्रि पर भगवान शिव पृथ्वी पर मौजूद सभी शिवलिंग में विराजमान होते हैं, ऐसे में इस दिन शिवलिंग की पूजा और अभिषेक करने से जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है, साथ ही महादेव भी प्रसन्न होते हैं। ऐसे में सवाल यह है कि नववर्ष 2025 में यह पर्व कब मनाया जाएगा ? इस दिन कब और किस विधि से पूजा करनी चाहिए ? आइए इस लेख के माध्यम से यह सभी जानते हैं।

Mahashivratri 2025 Kab Hai Date Know Vrat Puja Vidhi and Shubh Yog Full Details in Hindi
उदया तिथि के आधार पर 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। - फोटो : freepik

कब है महाशिवरात्रि 2025 ?
इस साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 26 फरवरी 2025 को सुबह 11 बजकर 08 मिनट से होगी। तिथि का समापन अगले दिन यानी 27 फरवरी 2025 को सुबह 08 बजकर 54 मिनट पर होगा। उदया तिथि के आधार पर 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा।

Mahashivratri 2025 Kab Hai Date Know Vrat Puja Vidhi and Shubh Yog Full Details in Hindi
पंचांग के अनुसार  26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि के दिन श्रवण नक्षत्र बन रहा है - फोटो : freepik

महाशिवरात्रि शुभ योग
पंचांग के अनुसार  26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि के दिन श्रवण नक्षत्र बन रहा है जो शाम 5 बजकर 08 मिनट तक रहेगा, इस दौरान परिध योग का संयोग भी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahashivratri 2025 Kab Hai Date Know Vrat Puja Vidhi and Shubh Yog Full Details in Hindi
ब्रह्म मुहूर्त- 26 फरवरी को प्रात: काल में 05:17 से लेकर 06:05 मिनट तक - फोटो : freepik.com

महाशिवरात्रि पूजा मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त- 26 फरवरी को प्रात: काल में 05:17 से लेकर 06:05 मिनट तक
  • रात्रि प्रथम प्रहर पूजा समय - शाम 06:29 से रात 09 बजकर 34 मिनट तक
  • रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा समय - रात 09:34 से 27 फरवरी सुबह 12 बजकर 39 मिनट तक
  • रात्रि तृतीय प्रहर पूजा समय - 27 फरवरी को रात 12:39 से सुबह 03 बजकर 45 मिनट तक
  • रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा समय - 27 फरवरी को सुबह 03:45 से 06 बजकर 50 मिनट तक
विज्ञापन
Mahashivratri 2025 Kab Hai Date Know Vrat Puja Vidhi and Shubh Yog Full Details in Hindi
महाशिवरात्रि पर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने के लिए सुबह ही स्नान कर लें। - फोटो : अमर उजाला

पूजा विधि

  • महाशिवरात्रि पर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने के लिए सुबह ही स्नान कर लें।
  • साफ वस्त्रों को धारण कर लें।
  • अब पूजा के लिए सभी सामग्रियों को एकत्रित कर लें
  • सबसे पहले दूध, दही, घी और शहद से शिवलिंग का अभिषेक करें।
  • अब भोलेनाथ को चंदन,मोली ,पान, सुपारी, अक्षत अर्पित करें।
  • इसके बाद पंचामृत, बिल्वपत्र, धतूरा, नारियल, इत्यादि भी शिवजी को चढ़ाएं।
  • अब देवी पार्वती को फूल अर्पित करें।
  • दीपक जलाएं।
  • शिव जी और माता पार्वती के मंत्रों का जाप करें।
  • शिव चालीसा पाठ करें।
  • शिव जी और माता पार्वती की आरती करें।
  • अंत में पूजा में हुई भूल की क्षमा मांगे और प्रसाद का वितरण करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed