फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MahaShivratri 2023: महाशिवरात्रि पर भोले बाबा को लगाएं इन चीजों का भोग, बरसेगी कृपा

Sat, 18 Feb 2023 06:48 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sat, 18 Feb 2023 06:48 AM IST
विज्ञापन
Mahashivratri 2023 Special Bhog for lord shiva to get his blessings in hindi
महाशिवरात्रि पर भोले बाबा को लगाएं इन चीजों का भोग, बरसेगी कृपा - फोटो : iStock

Mahashivratri 2023 Special Bhog: हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि मनाई जाती है। इस बार महाशिवरात्रि का ये पावन पर्व 18 फरवरी 2023 को है। इस दिन शिव जी और माता पार्वती का विवाह हुआ था। भगवान शंकर को प्रसन्न करने के लिए शिवरात्रि के दिन लोग विधि-विधान से पूजा अर्चना करते हैं। इस दिन भोले शंकर की बेलपत्र, भांग, धतूरा, मदार पुष्प, सफेद चंदन, सफेद फूल, गंगाजल, गाय के दूध से विधिपूर्वक पूजा की जाती है। मान्यता है कि महाशिवरात्रि का व्रत रख कर शिव-पार्वती की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। वैसे तो भगवान शिव केवल को एक लोटा जल और बेलपत्र अर्पित करने से ही वो प्रसन्न हो जाते हैं, लेकिन कुछ ऐसे प्रसाद और भोग भी हैं जिन्हें शिव जी को अर्पित करने से महादेव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। आइए जानते हैं महाशिवरात्रि पर किन चीजों का भोग लगाना शुभ होता है...



MahaShivratri 2023: महाशिवरात्रि पर इन पूजन सामग्री के बिना अधूरी है शिव पूजा, देखें पूरी लिस्ट 

Mahashivratri 2023 Special Bhog for lord shiva to get his blessings in hindi
महाशिवरात्रि पर भोले बाबा को लगाएं इन चीजों का भोग, बरसेगी कृपा - फोटो : Facebook
ठंडाई
महाशिवरात्रि के मौके पर भगवान शिव को ठंडाई का भोग लगाया जाता है। ठंडाई भांग मिलाया जाता है, जो कि शिव जी को बेहद पसंद है। ठंडाई का भोग लगाने से भोलेनाथ बहुत प्रसन्न होते हैं।
Mahashivratri 2023 Special Bhog for lord shiva to get his blessings in hindi
महाशिवरात्रि पर भोले बाबा को लगाएं इन चीजों का भोग, बरसेगी कृपा - फोटो : Facebook
लस्सी
महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को ठंडाई के अलावा आप लस्सी का भी भोग लगा सकते हैं। पूजा खत्म होने के बाद इसे खुद ग्रहण और लोगों में भी प्रसाद के रूप में बांटे।

MahaShivratri 2023: महाशिवरात्रि के दिन करें शिव-पार्वती चालीसा का पाठ, अखंड सौभाग्य की होगी प्राप्ति 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mahashivratri 2023 Special Bhog for lord shiva to get his blessings in hindi
महाशिवरात्रि पर भोले बाबा को लगाएं इन चीजों का भोग, बरसेगी कृपा - फोटो : pixabay
भांग के पकौड़े
भांग भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। पूजा में भांग की पत्तियों के अलावा इसका आप अलग-अलग तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं। भांग के पकौड़े का भी भोग शुभ साबित होगा।
विज्ञापन
Mahashivratri 2023 Special Bhog for lord shiva to get his blessings in hindi
महाशिवरात्रि पर भोले बाबा को लगाएं इन चीजों का भोग, बरसेगी कृपा - फोटो : istock

हलवा
महाशिवरात्रि के दिन शिव जी को हलवे का भोग जरूर लगाएं। ये हलवा आप कूट्टू के आटे का या फिर सूजी का बना सकते हैं। भगवान शिव को महाशिवरात्रि के दिन हलवे का भोग लगाने से वह बहुत खुश होते हैं और भक्तों की सभी इच्छाएं पूरी करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed