फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MahaShivratri 2023: महाशिवरात्रि पर यदि सपने में दिख जाएं ये चीजें, तो समझिए आप पर मेहरबान हैं भोलेनाथ

Sat, 18 Feb 2023 06:32 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sat, 18 Feb 2023 06:32 AM IST
विज्ञापन
MahaShivratri 2023 Dream Interpretation Lord Shiva In Dream Meaning News In Hindi
महाशिवरात्रि पर यदि सपने में दिख जाएं ये चीजें, तो समझिए आप पर मेहरबान हैं भोलेनाथ - फोटो : iStock

MahaShivratri 2023: प्रत्येक वर्ष फाल्गुन माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पावन पर्व मनाया जाता है। इस दिन शिव जी और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इस वर्ष महाशिवरात्रि का पर्व 18 फरवरी 2023 को मनाई जा रही है। इस दिन को शिव और शक्ति के मिलन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। महाशिवरात्रि पर कई स्थानों पर शिव भक्त भगवान शिव की बारात निकालते हैं। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-उपासना विशेष फलदायी होती है। पौराणिक मान्यता के अनुसार महाशिवरात्रि पर शिव जी मां पार्वती के साथ पृथ्वी पर भ्रमण करते हैं और अपने भक्तों की दर्शन देते हैं। महाशिवरात्रि पर कुछ चीजों के दर्शन होना बेहद ही शुभ माना जाता है। इसी तरह से कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है, जिन्हें शिवरात्रि के पावन पर्व पर सपने में देखना बहुत शुभ संकेत माना जाता है। मान्यता है कि यदि शिवरात्रि पर ये चीजें आपको सपने में दिखाई दे जाएं तो समझिए कि आपके ऊपर भगवान शिव की कृपा होने वाली है। चलिए जानते हैं कौन सी हैं वे चीजें...



Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि पर रुद्राभिषेक से पूरी होगी हर मनोकामना, जानें इसके प्रकार और महत्व 

MahaShivratri 2023 Dream Interpretation Lord Shiva In Dream Meaning News In Hindi
महाशिवरात्रि पर यदि सपने में दिख जाएं ये चीजें, तो समझिए आप पर मेहरबान हैं भोलेनाथ - फोटो : iStock

भगवान शिव

यदि आपने सपने में भगवान शिव को देखा है तो इसका मतलब ये हो सकता है आपके जीवन की परेशानियां बहुत जल्द दूर होने वाली हैं। वहीं आप सपने में शिवलिंग देखते हैं तो ऐसा सपना भी बहुत शुभ माना जाता है। इस तरह का सपना प्रगति और प्रसिद्धि की प्राप्ति का संकेत माना जाता है।

MahaShivratri 2023 Dream Interpretation Lord Shiva In Dream Meaning News In Hindi
महाशिवरात्रि पर यदि सपने में दिख जाएं ये चीजें, तो समझिए आप पर मेहरबान हैं भोलेनाथ - फोटो : iStock

त्रिशूल
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार त्रिशूल के तीन शूलों को काम, क्रोध और लोभ का कारक माना गया है। ऐसी मान्यता है कि सृष्टि में सामंजस्य बनाए रखने के लिए भगवान भोलेनाथ त्रिशूल धारण करते हैं। ऐसे में महाशिवरात्रि पर आपको सपने में त्रिशूल दिखाई दे तो इसका मतलब ये है कि भगवान शिव की कृपा से आपके समस्त विकारों का नाश होने वाला है।  

क्या है भगवान भोलेनाथ के त्रिनेत्र का रहस्य?

विज्ञापन
विज्ञापन
MahaShivratri 2023 Dream Interpretation Lord Shiva In Dream Meaning News In Hindi
महाशिवरात्रि पर यदि सपने में दिख जाएं ये चीजें, तो समझिए आप पर मेहरबान हैं भोलेनाथ - फोटो : istock
नंदी बैल

भगवान भोलेनाथ नंदी की सवारी करते हैं। मान्यता है कि नंदी महाराज के बिना शिव परिवार की पूजा अधूरी मानी जाती है। वहीं यदि शिवरात्रि पर या शिवरात्रि के आस पास कभी भी सपने में आपको नंदी बैल दिख जाए तो समझिए कि भगवान शिव आपसे बेहद प्रसन्न हैं और आपके कार्यों को सिद्धि मिलने वाली है। 

विज्ञापन
MahaShivratri 2023 Dream Interpretation Lord Shiva In Dream Meaning News In Hindi
महाशिवरात्रि पर यदि सपने में दिख जाएं ये चीजें, तो समझिए आप पर मेहरबान हैं भोलेनाथ - फोटो : iStock

डमरू
महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर यदि सपने में डमरू दिख जाए इसे बहुत ही शुभ माना जाता है। ये आपके जीवन में स्थिरता आने का संकेत है। इसका अर्थ होता है कि आपके घर में कोई मांगलिक कार्य जैसे विवाह आदि होने वाला है।

शिव जी को बेहद प्रिय हैं ये भोग, शिवरात्रि पर जरूर चढ़ाएं 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed