{"_id":"5e4e78228ebc3ecf197d0ae4","slug":"mahashivratri-2020-date-importance-significance-shubh-muhurat-and-puja-vidhi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Maha Shivratri 2020: आज है महाशिवरात्रि, जानिए पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Maha Shivratri 2020: आज है महाशिवरात्रि, जानिए पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
Fri, 21 Feb 2020 09:11 AM IST
योगेश जोशी
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: योगेश जोशी
Updated Fri, 21 Feb 2020 09:11 AM IST
विज्ञापन
mahashivratri 2020
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार महाशिवरात्रि का दिन बेहद खास होता है। इस पावन दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा और व्रत किया जाता है। आज महाशिवरात्रि का पावन पर्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार महाशिवरात्रि का दिन बेहद खास होता है। इस पावन दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा और व्रत किया जाता है। इस साल शुक्रवार, 21 फरवरी को महाशिवरात्रि मनाई जाएगी। अगली स्लाइड्स में जानते हैं शुभ मुहू्र्त, पूजा विधि और इस पर्व का महत्व।
mahashivratri 2020
शुभ मुहू्र्त
- 21 तारीख को शाम को 5 बजकर 20 मिनट से 22 फरवरी, शनिवार को शाम सात बजकर 2 मिनट तक रहेगी।
रात्रि प्रहर पूजा मुहू्र्त
- शाम को 6 बजकर 41 मिनट से रात 12 बजकर 52 मिनट तक होगी।
mahashivratri 2020
पूजा का समय
- महाशिवरात्रि के दिन शुभ काल के दौरान ही महादेव और पार्वती की पूजा की जानी चाहिए तभी इसका फल मिलता है। महाशिवरात्रि पर रात्रि में चार बार शिव पूजन की परंपरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
mahashivratri
पूजा विधि
- हिंदू धर्म के अनुसार भगवान शिव पर पूजा करते वक्त बिल्वपत्र, शहद, दूध, दही, शक्कर और गंगाजल से अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी सारी समस्याएं दूर होंगी साथ ही मांगी हुई मुराद भी पूरी होगी।
विज्ञापन
mahashivratri 2020
महाशिवरात्रि का महत्व
- ईशान संहिता के अनुसार ‘फाल्गुनकृष्णचर्तुदश्याम् आदि देवो महानिशि। शिवलिंगतयोद्भुत: कोटिसूर्यसमप्रभ:। तत्कालव्यापिनी ग्राह्या शिवरात्रिव्रते तिथि:।’ अर्थात् फाल्गुन चतुर्दशी की मध्यरात्रि में आदिदेव भगवान शिव लिंगरूप में अमिट प्रभा के साथ उद्भूत हुए। इस रात को कालरात्रि और सिद्धि की रात भी कहते हैं। यही कारण है कि महाशिवरात्रि के पर्व को शिव साधक बड़ी धूम-धाम से मनाते हैं और पूजा और कीर्तन करते हैं।