{"_id":"5f57149a8ebc3e36853264d0","slug":"maha-laxmi-vrat-2020-know-puja-vidhi-of-goddess-lakshmi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mahalaxmi Vrat 2020: महालक्ष्मी व्रत में इन 5 बातों का रखें ध्यान, पैसों की होगी बारिश","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Mahalaxmi Vrat 2020: महालक्ष्मी व्रत में इन 5 बातों का रखें ध्यान, पैसों की होगी बारिश
प्रति वर्ष आश्विन माह में महा लक्ष्मी व्रत किया जाता है और इस बार 10 सितंबर को यह व्रत रखा जाएगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार ऐसा माना जाता है कि इस व्रत को करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और जिस व्यक्ति पर मां लक्ष्मी की कृपा होती है, उसे कभी भी धन धान्य और सुख समृद्धि की कमी नहीं होती है। लेकिन मां लक्ष्मी की पूजा करते समय कुछ खास बातों का ध्यान रखना आवश्यक है। क्योंकि लक्ष्मी माता की पूजा में किसी प्रकार की भूल चूक के कारण माता रानी आपसे रुष्ट भी हो सकती हैं। आइए जानते हैं मां लक्ष्मी की पूजा में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
2 of 6
गज लक्ष्मी व्रत 2020
- फोटो : file photo
महालक्ष्मी व्रत में मां लक्ष्मी के रूप श्रीधन लक्ष्मी, श्रीगज लक्ष्मी, श्रीवीर लक्ष्मी, श्री ऐश्वर्य लक्ष्मी मां, श्री विजय लक्ष्मी मां, श्री आदि लक्ष्मी मां, श्री धान्य लक्ष्मी मां और श्री संतान लक्ष्मी मां की पूजा करनी चाहिए। इस दिन पूजा स्थल पर हल्दी से कमल बनाकर उस पर माता लक्ष्मी की मूर्ति स्थापित करें और मूर्ति के सामने श्रीयंत्र, सोने-चांदी के सिक्के और फल फूल रखें।
3 of 6
महा लक्ष्मी व्रत 2020
- फोटो : डेमो
मां लक्ष्मी पूजन में पानी से भरे कलश को पान के पत्तों से सजाकर मंदिर में रखना चाहिए और उसके ऊपर नारियल रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
गज लक्ष्मी व्रत 2020
- फोटो : सोशल मीडिया
कलश के पास हल्दी से कमल बनाएं और उस पर मां लक्ष्मी की प्रतिमा को स्थापित करें। बाजार से मिट्टी का हाथी लाना न भूलें। साथ ही इसे सोने के आभूषणों से भी सजाएं। अगर आप हाथी पर नया सोना खरीदकर रखेंगे तो इसका विशेष लाभ मिलता है।
विज्ञापन
5 of 6
श्रीयंत्र
- फोटो : सोशल मीडिया
श्रीयंत्र के बिना मां लक्ष्मी की पूजा अधूरी मानी जाती है। मां लक्ष्मी की मूर्ति के सामने श्रीयंत्र को रखकर कमल के फूल से उसकी भी पूजा करें। श्रीयंत्र या महालक्ष्मी यंत्र को मां लक्ष्मी के सामने स्थापित करें और इसकी पूजा करें। यह चमत्कारी यंत्र धन वृद्धि के लिए बहुत उपयोगी माना जाता है।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।