October Grah Gochar Rajyog: अक्तूबर 2025 का महीना ज्योतिष के हिसाब से कई राशियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण और लाभदायक रहने वाला है। इस महीने में गुरु का कर्क राशि में गोचर होने वाला है, जो विशेष रूप से धन, शिक्षा, संतान और भाग्य के मामलों में सकारात्मक बदलाव लाएगा। वहीं, मंगल का वृश्चिक राशि में गोचर रूचक योग बनाएगा, जिससे साहस, ऊर्जा और पराक्रम में वृद्धि होगी। इसके अलावा सूर्य का तुला राशि में और बुध का तुला एवं वृश्चिक राशि में गोचर कई राशियों के लिए स्वास्थ्य, करियर और संबंधों में नए अवसर प्रदान करेगा।
Budhaditya Rajyoga: कल होगा ग्रहों का सबसे बड़ा परिवर्तन, बुधादित्य राजयोग से इन राशियों की बल्ले-बल्ले
इन ग्रहों के गोचर का प्रभाव अलग-अलग राशियों पर विभिन्न रूप से दिखाई देगा। मिथुन, कर्क, वृश्चिक समेत कई राशियों के लिए यह समय आर्थिक लाभ, करियर में सफलता और व्यक्तिगत जीवन में खुशियों की प्राप्ति का संकेत दे रहा है। साथ ही, राजयोग और हंस राजयोग जैसी विशेष योग स्थितियाँ इन राशियों के लिए भाग्य और सौभाग्य को बढ़ाने वाली होंगी। ऐसे में जानना जरूरी है कि अक्तूबर में आपका राशिफल किन क्षेत्रों में आपको शुभ परिणाम दे सकता है और किन मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि में अपनी राशि के अनुसार करें देवी के इन रूपों की विशेष पूजा, जानें उपाय
2 of 6
निवेश में तेजी या फंसे हुए धन की वापसी आपके लिए सुखद साबित होगी।
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
अक्तूबर 2025 मिथुन राशि के जातकों के लिए अत्यंत शुभ रहेगा। बीते महीनों से चली आ रही परेशानियों से राहत मिलेगी और मानसिक तनाव कम होगा। करियर के क्षेत्र में भी यह महीना लाभकारी रहेगा, खासकर दिवाली के बाद आपके लिए अच्छे अवसर खुलेंगे। नौकरी में आपका प्रभाव बढ़ेगा और आर्थिक रूप से भी लाभ मिलेगा। निवेश में तेजी या फंसे हुए धन की वापसी आपके लिए सुखद साबित होगी। पारिवारिक जीवन में भी माहौल सकारात्मक रहेगा और विवाह योग्य जातकों के लिए विवाह के अवसर बन सकते हैं।
3 of 6
पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा और शुभ मांगलिक कार्यों के संयोग बनेंगे।
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए अक्तूबर का महीना शुभ और लाभदायक रहेगा। गुरु का गोचर आपकी राशि में होने से लाभ का अवसर बढ़ेगा। धार्मिक क्रियाओं में रुचि बढ़ेगी और घर परिवार से दूर रहने वाले जातकों को निकट संबंधियों से मिलने का मौका मिलेगा। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा और शुभ मांगलिक कार्यों के संयोग बनेंगे। कारोबार में गति आएगी और आय में वृद्धि होगी। आपके व्यवहार में भी सकारात्मक बदलाव दिखाई देंगे।
4 of 6
प्रेम जीवन में सकारात्मक पहल करेंगे और विवाह योग्य जातकों के लिए विवाह का योग बनेगा।
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को अक्तूबर में हंस राजयोग और रूचक योग का लाभ मिलेगा। पूरे महीने आप उत्साह और ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत जातकों के लिए सफलता के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा, लेकिन वैवाहिक जीवन में संयम बनाए रखना आवश्यक होगा, वरना तनाव बढ़ सकता है। प्रेम जीवन में सकारात्मक पहल करेंगे और विवाह योग्य जातकों के लिए विवाह का योग बनेगा। सुख-साधनों की प्राप्ति भी संभव है।
5 of 6
नौकरी में बोनस या उपहार मिलने की संभावना है।
- फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए अक्तूबर का महीना लाभदायक रहेगा। व्यवसाय में विशेष लाभ होगा, खासकर बिजली उपकरण, सोने और चांदी से जुड़ी गतिविधियों में। कार्यक्षेत्र में सम्मान और आय के अवसर बढ़ेंगे। नौकरी में बोनस या उपहार मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में संतुलन और प्रेम बना रहेगा। सगे संबंधियों से मिलने का अवसर भी मिलेगा।