फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pradosh Vrat 2025: किस दिन रखा जाएगा माघ माह का प्रदोष व्रत? जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

Tue, 21 Jan 2025 08:06 AM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Tue, 21 Jan 2025 08:06 AM IST
सार

प्रदोष व्रत हर माह के कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है। यानी प्रत्येक महीने में दो प्रदोष व्रत रखे जाते हैं। माघ माह में यह व्रत 27 जनवरी और 09 फरवरी को रखा जाएगा। आइए जानते हैं माघ माह में पड़ने वाले पहले प्रदोष व्रत की पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि...

विज्ञापन
Magh Pradosh Vrat 2025 Dates and time shubh muhurat puja vidhi in hindi
Som Pradosh Vrat 2025 - फोटो : अमर उजाला

Magh Pradosh Vrat 2025: सनातन धर्म में माघ माह का विशेष महत्व माना गया है। धार्मिक पंचांग के अनुसार, माघ माह की शुरुआत मकर संक्रांति से होती है। इस वर्ष माघ माह की शुरुआत 14 जनवरी से हो चुकी है और 12 फरवरी को इसका समापन होगा। इस दौरान कई पावन पर्व मनाए जाएंगे, जिनमें प्रदोष व्रत का भी विशेष महत्व है। यह व्रत भगवान शिव और माता पार्वती को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है। मान्यता है कि प्रदोष व्रत के दिन विधि-विधान से शिव और पार्वती की पूजा करने से भय दूर होता है और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। 



माघ माह में प्रदोष व्रत की तिथियां
प्रदोष व्रत हर माह के कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है। यानी प्रत्येक महीने में दो प्रदोष व्रत रखे जाते हैं। माघ माह में यह व्रत 27 जनवरी और 09 फरवरी को रखा जाएगा। आइए जानते हैं माघ माह में पड़ने वाले पहले प्रदोष व्रत की पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि...

Pradosh Vrat 2025: साल 2025 के प्रदोष व्रत, जानें जनवरी से दिसंबर तक की तिथियां

Magh Pradosh Vrat 2025 Dates and time shubh muhurat puja vidhi in hindi
प्रदोष व्रत 2025 तिथि और शुभ मुहूर्त - फोटो : अमर उजाला
प्रदोष व्रत 2025 तिथि और शुभ मुहूर्त
27 जनवरी 2025 (कृष्ण पक्ष)

त्रयोदशी तिथि का प्रारंभ: 26 जनवरी, रात 08:54 बजे
त्रयोदशी तिथि का समापन: 27 जनवरी, रात 08:34 बजे
पूजा का शुभ मुहूर्त: शाम 05:56 से रात 08:34 बजे तक

09 फरवरी 2025 (शुक्ल पक्ष)
त्रयोदशी तिथि का प्रारंभ: 09 फरवरी, रात 07:25 बजे
त्रयोदशी तिथि का समापन: 10 फरवरी, शाम 06:57 बजे
पूजा का शुभ मुहूर्त: रात 07:25 से रात 08:42 बजे तक
Magh Pradosh Vrat 2025 Dates and time shubh muhurat puja vidhi in hindi
प्रदोष व्रत विधि - फोटो : freepik
प्रदोष व्रत विधि
प्रदोष व्रत के दिन प्रातः काल जल्दी उठकर स्नान आदि से शुद्ध होकर भगवान शिव की पूजा करें। पूजा स्थल को गंगाजल से साफ कर पहले उसे पवित्र करें। इसके बाद वहा एक मंडप तैयार करें और रंग-बिरंगी रंगोली बनाकर दीप जलाएं। कुश के आसन पर पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा की ओर मुख करके पूजा के लिए बैठें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Magh Pradosh Vrat 2025 Dates and time shubh muhurat puja vidhi in hindi
प्रदोष व्रत विधि - फोटो : freepik
भगवान शिव का पार्थिव स्वरूप बनाकर रुद्राभिषेक या जलाभिषेक करें। व्रत के दौरान फलाहार करें। यदि संभव हो, तो मंदिर जाकर शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और बेलपत्र अर्पित करें। शाम के समय पुनः स्नान कर भगवान शिव की पूजा करें। प्रदोष व्रत की कथा सुनें और पूजा के अंत में आरती करके भगवान को भोग अर्पित करें।
 
विज्ञापन
Magh Pradosh Vrat 2025 Dates and time shubh muhurat puja vidhi in hindi
प्रदोष व्रत का महत्व - फोटो : अमर उजाला
प्रदोष व्रत का महत्व
प्रदोष व्रत के दौरान भक्तजन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा पूरी श्रद्धा से करते हैं। इस व्रत को रखने से साधक को मानसिक शांति, समृद्धि, और पारिवारिक सुख प्राप्त होता है। प्रदोष व्रत के धार्मिक महत्व और लाभों के कारण यह व्रत शिवभक्तों के बीच अत्यधिक लोकप्रिय है।
 

Mauni Amavasya 2025: मौनी अमावस्या पर बनेगा अतिशुभ संयोग, जानें क्या करें क्या नहीं

Mauni Amavasya 2025: मौनी अमावस्या पर करें ये अचूक उपाय, पूरी होंगी सभी मनोकामना

Basant Panchami 2025 Date: 2 या 3 फरवरी कब है सरस्वती पूजा? जानिए तिथि और शुभ मुहूर्त





डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed