Kuber Ji Ki Aarti: धनतेरस और दीपावली पर मां लक्ष्मी की उपासना के साथ भगवान कुबेर की पूजा-अर्चना करना भी शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं में कुबेर देव को धन के अधिपति और देवताओं के खजाने का संरक्षक बताया गया है। मान्यता है कि विधि-विधान से उनकी आराधना करने पर घर में धन-धान्य की वृद्धि, आर्थिक संपन्नता और सुख-शांति की कामना पूरी होती है। दीपोत्सव के इन खास अवसरों पर कुबेर देव का आशीर्वाद पाने के लिए पूजा के दौरान उनके विशेष मंत्रों का जाप और आरती कर सकते हैं। यहां जानिए भगवान कुबेर के प्रमुख पूजा मंत्र और संपूर्ण आरती के बोल।
कुबेर जी की आरती: धनतेरस और दिवाली पर करें धन के देवता की पूजा, यहां पढ़ें संपूर्ण आरती और मंत्र
Lord Kuber Aarti And Mantra: दीपोत्सव के इन खास अवसरों पर कुबेर देव का आशीर्वाद पाने के लिए पूजा के दौरान उनके विशेष मंत्रों का जाप और आरती कर सकते हैं। यहां जानिए भगवान कुबेर के प्रमुख पूजा मंत्र और संपूर्ण आरती के बोल।
श्री कुबेर जी की आरती (Kuber Ji Ki Aarti)
ऊं जै यक्ष कुबेर हरे, स्वामी जै यक्ष जै यक्ष कुबेर हरे।
शरण पड़े भगतों के, भण्डार कुबेर भरे॥ ऊं जै यक्ष कुबेर हरे...
शिव भक्तों में भक्त कुबेर बड़े, स्वामी भक्त कुबेर बड़े।
दैत्य दानव मानव से, कई-कई युद्ध लड़े॥ ऊं जै यक्ष कुबेर हरे...
स्वर्ण सिंहासन बैठे, सिर पर छत्र फिरे, स्वामी सिर पर छत्र फिरे।
योगिनी मंगल गावैं, सब जय जय कार करैं॥ ऊं जै यक्ष कुबेर हरे...
गदा त्रिशूल हाथ में, शस्त्र बहुत धरे, स्वामी शस्त्र बहुत धरे।
दुख भय संकट मोचन, धनुष टंकार करें॥ ऊं जै यक्ष कुबेर हरे...
भाँति-भाँति के व्यंजन बहुत बने, स्वामी व्यंजन बहुत बने।
मोहन भोग लगावैं, साथ में उड़द चने॥ ऊं जै यक्ष कुबेर हरे...
बल बुद्धि विद्या दाता, हम तेरी शरण पड़े, स्वामी हम तेरी शरण पड़े
अपने भक्त जनों के, सारे काम संवारे॥ ऊं जै यक्ष कुबेर हरे...
मुकुट मणी की शोभा, मोतियन हार गले, स्वामी मोतियन हार गले।
अगर कपूर की बाती, घी की जोत जले॥ ऊं जै यक्ष कुबेर हरे...
यक्ष कुबेर जी की आरती, जो कोई नर गावे, स्वामी जो कोई नर गावे।
कहत प्रेमपाल स्वामी, मनवांछित फल पावे॥ ऊं जै यक्ष कुबेर हरे...
भगवान कुबेर के प्रभावशाली मंत्र
- ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धनधान्याधिपतये, धनधान्यसमृद्धिं मे देहि दापय स्वाहा॥
- ॐ ह्रीं श्रीं क्रीं श्रीं कुबेराय अष्ट-लक्ष्मी मम गृहे धनं पुरय पुरय नमः॥
- ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीं क्लीं वित्तेश्वराय नमः॥
यम पंचक 2026: धनतेरस, छोटी दिवाली से भाई दूज तक, जानें पांचों पर्व की तिथियां और शुभ मुहूर्त
धनतेरस 2026: सोना-चांदी नहीं खरीद सकते तो घर लाएं ये 6 शुभ चीजें, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।