इस सप्ताह मासिक शिवरात्रि से लेकर विश्वकर्मा और सर्व पितृ अमावस्या सहित कई अन्य व्रत एवं त्योहार पड़ रहे हैं। आइए जानते हैं इन प्रमुख व्रत त्योहारों के बारे में....
इस सप्ताह मासिक शिवरात्रि से लेकर विश्वकर्मा जयंती और सर्व पितृ अमावस्या सहित पड़ेंगे ये व्रत-त्योहार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मासिक शिवरात्रि
मासिक शिवरात्रि 15 तारीख मंगलवार के दिन पड़ रही है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, प्रत्येक महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है। ये दिन भगवान शिव को समर्पित है। इसलिए शिव के भक्त इस दिन मासिक शिवरात्रि का व्रत करते हैं और शिव जी की आराधना करते हैं।
प्रदोष व्रत (कृष्ण)
15 सिंतबर मंगलवार को कृष्ण प्रदोष व्रत रखा जाएगा। प्रदोष व्रत भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए रखा जाता है। यह व्रत प्रति माह में दो बार त्रयोदशी तिथि के दिन रखा जाता है। प्रदोष व्रत भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए रखा जाता है।
मघा श्राद्ध 15 सितंबर को मंगलवार के दिन है। हिन्दू पंचांग के अनुसार त्रयोदशी तिथि के दिन होने वाली श्राद्ध को मघा श्राद्ध कहते हैं, जो मघा एवं त्रयोदशी के योग में आता है। शास्त्रों में यह बताया गया है कि मघा नक्षत्र में किया जाने वाला श्राद्घ पराक्रम, प्रतिष्ठा, शुभ लक्ष्मी तथा वंश वृद्घि करने वाला होता है।
कन्या संक्रांति
16 सितंबर को बुधवार के दिन सूर्य ग्रह अपनी स्वराशि सिंह से कन्या राशि में गोचर करेगा। सूर्य के एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने को संक्रांति कहते हैं। कन्या राशि में सूर्य का गोचर आश्विन माह में होने के कारण इसे आश्विन संक्रांति के नाम से जाना जाता है।