फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर व्रत रखने वाले इन बातों का जरूर रखें ध्यान, मिलेगा महादेव का आशीर्वाद

Fri, 14 Feb 2025 06:23 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Fri, 14 Feb 2025 06:23 AM IST
सार

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है, जिसे फाल्गुन माह में मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं जीवन में सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली के लिए निर्जला व्रत रखती हैं, जिसका पारण अगले दिन सूर्योदय के बाद किया जाता है।

विज्ञापन
keep these thing in mind during mahashivratri fast Mahashivratri 2025 vrat niyam in hindi
Mahashivratri 2025 - फोटो : अमर उजाला

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है, जिसे फाल्गुन माह में मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं जीवन में सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली के लिए निर्जला व्रत रखती हैं, जिसका पारण अगले दिन सूर्योदय के बाद किया जाता है। मान्यता है कि महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ और देवी पार्वती की पूजा करने से साधक के कष्टों का निवारण होता है और उसके भाग्य में भी वृद्धि के योग बनते है।



शास्त्रों की मानें तो इस दिन देवी पार्वती और महादेव का विवाह हुआ था, इसलिए इस तिथि पर उनकी जोड़ी का पूजन करने पर साधक का वैवाहिक जीवन सुखमय बनता है। वहीं यह पर्व फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर मनाया जाता है और इस बार 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि है। इस दिन व्रत रखने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। ऐसे में अगर आप भी महाशिवरात्रि पर व्रत रख रहे हैं तो उससे पहले व्रत के कुछ नियमों को अवश्य जान लें, इससे उपवास का पूर्ण फल प्राप्त होता है। आइए इन नियमों को जानते हैं।

keep these thing in mind during mahashivratri fast Mahashivratri 2025 vrat niyam in hindi
Mahashivratri 2025 - फोटो : adobe stock

महाशिवरात्रि व्रत के नियम

  • अगर आप  महाशिवरात्रि का व्रत रख रहे हैं, तो इस दिन दोपहर में सोने से बचें।
  • महाशिवरात्रि के दिन भूलकर भी शिवलिंग पर चढ़ा भोग ग्रहण न करें।
keep these thing in mind during mahashivratri fast Mahashivratri 2025 vrat niyam in hindi
Mahashivratri 2025 - फोटो : adobe stock
  • यदि महाशिवरात्रि पर उपवास किया है तो अन्न का सेवन न करें। आप फलाहार खा सकते है।
  • महाशिवरात्रि में कुछ भक्त निर्जला उपवास रखते हैं, ऐसे में आप पूरा दिन जल की एक बूंद भी ग्रहण न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
keep these thing in mind during mahashivratri fast Mahashivratri 2025 vrat niyam in hindi
Mahashivratri 2025 - फोटो : freepik
  • महाशिवरात्रि के दिन शिव जी का जलाभिषेक जरूर करें। इससे व्रत का पूर्ण फल प्राप्त होता है।
  • महाशिवरात्रि पर पूरा दिन भगवान शिव का ध्यान करें। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन से नकारात्मकता दूर होती है।
विज्ञापन
keep these thing in mind during mahashivratri fast Mahashivratri 2025 vrat niyam in hindi
Mahashivratri 2025 - फोटो : freepik
  • महाशिवरात्रि के व्रत में साबुत अनाज और सफेद नमक का उपयोग न करें।
  • इस दिन घर में भूलकर भी मांस मदिरा न लाएं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed