फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karwa Chauth Puja Samagari: इन चीजों के बिना अधूरी है करवा चौथ की पूजा, यहां जानें पूजन की संपूर्ण सामग्री

Fri, 10 Oct 2025 11:19 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Fri, 10 Oct 2025 11:19 AM IST
सार

Karwa Chauth Puja Samagari List in Hindi: धार्मिक ग्रंथों के मुताबिक करवा चौथ पर 'करवा माता' की पूजा-अर्चना की जाती है। इसके अलावा महिलाएं पति की लंबी उम्र, अच्छी सेहत और घर में खुशहाली के लिए निर्जला उपवास रखती है, जिसका पारण चंद्रोदय के बाद किया जाता है। 

विज्ञापन
Karwa Chauth 2025 Puja Samagri List Karva Chauth Puja Ki Samagari Items in Hindi
Karwa Chauth Ke Saman Ki List In Hindi - फोटो : अमर उजाला

Karwa Chauth Ke Saman Ki List In Hindi: करवा चौथ हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है, जिसे कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर मनाया जाता है। यह प्रेम और रिश्तों में मिठास लाने का पर्व है, जिस पर उपवास रखने से जीवन में सुख-समृद्धि वास करती है। धार्मिक ग्रंथों के मुताबिक करवा चौथ पर 'करवा माता' की पूजा-अर्चना की जाती है। इसके अलावा महिलाएं पति की लंबी उम्र, अच्छी सेहत और घर में खुशहाली के लिए निर्जला उपवास रखती है, जिसका पारण चंद्रोदय के बाद किया जाता है। हालांकि, व्रत में पूजा का भी खास महत्व माना जाता है। इसलिए सुहागिनें सोलह श्रृंगार कर व्रत की कथा सुनती हैं और सुख-सौभाग्य की कामना करते हुए पर्व से जुड़े सभी नियमों का पालन करती हैं। इस दौरान पूजा-अर्चना हमेशा संपूर्ण सामग्री और नियमों के साथ करना शुभ होता है। इससे अंखड़ सोभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है। ऐसे में आइए करवा चौथ के पूजन की संपूर्ण सामग्री को जानते हैं।

Karwa Chauth 2025 Puja Samagri List Karva Chauth Puja Ki Samagari Items in Hindi
करवा चौथ 2025 - फोटो : Amar Ujala
करवा चौथ 2025
  • कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 9 अक्तूबर को रात 10 बजकर 54 मिनट से प्रारंभ होगी। 
  • इस तिथि का समापन 10 अक्तूबर को रात 7 बजकर 38 पर है। 
  • उदया तिथि के मुताबिक करवा चौथ 10 अक्तूबर 2025 को मनाया जाएगा। 
Karwa Chauth 2025 Puja Samagri List Karva Chauth Puja Ki Samagari Items in Hindi
करवा चौथ की पूजा सामग्री - फोटो : Adobe
करवा चौथ की पूजा सामग्री 
  • नई छलनी, रूई की बाती, सींक, कपूर, अगरबत्ती।
  • गेहूं, अक्षत्, एक लकड़ी की साफ नई चौकी।
  • करवा चौथ व्रत कथा की किताब, लोटा, कुछ पैसे। 
  • लाल चुनरी, सोलह श्रृंगार का सामान, नया कलश।
  • दीपक,  करवा माता और भगवान गणेश की तस्वीर।
 

Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर महिलाओं को भूलकर भी नहीं पहनना चाहिए ये रंग, मिल सकता है अशुभ परिणाम

विज्ञापन
विज्ञापन
Karwa Chauth 2025 Puja Samagri List Karva Chauth Puja Ki Samagari Items in Hindi
करवा चौथ की पूजा सामग्री - फोटो : Freepik
  • शक्कर, शहद, चंदन, फूल, पान का पत्ता।
  • घी, रोली, कुमकुम, मौली या कलावा, मिठाई।
  • आरती की एक पुस्तक, फूल माला, कुछ फूल।
  • हल्दी, पूजन के लिए नए वस्त्र, भगवानों के लिए वस्त्र।
  • मिट्टी का करवा, कच्चा दूध, दही, दान की सामग्री।
  • एक मिट्टी का ढक्कन, साफ एक थाली।

Karwa Chauth 2025: करवा चौथ में क्यों करते हैं चंद्रमा की पूजा, जानें चंद्र पूजन का महत्व

विज्ञापन
Karwa Chauth 2025 Puja Samagri List Karva Chauth Puja Ki Samagari Items in Hindi
करवा चौथ की दान सामग्री - फोटो : adobe stock

दान सामग्री
आप करवा चौथ के लिए वस्त्रों का दान भी कर सकती हैं। इसके अलावा महिलाएं लाल रंग की चुनरी या इत्र दान कर सकती है। यह शुभ होता है। हालांकि, अपनी क्षमतानुसार धन और अन्न को दान करना भी लाभकारी होता है। इसके प्रभाव से वैवाहिक जीवन सुखमय बनता है।
 



Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर चंद्र दर्शन कब और कैसे करें? यहां जानें पूरी विधि

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed