फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर महिलाओं को भूलकर भी नहीं पहनना चाहिए ये रंग, मिल सकता है अशुभ परिणाम

Wed, 01 Oct 2025 05:12 PM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 01 Oct 2025 05:12 PM IST
सार

Karwa Chauth Par In Rangon Se Bachein: करवा चौथ को सुहाग का पर्व माना जाता है, इसलिए इस दिन पहनावे और रंगों का विशेष महत्व होता है। ऐसे में सही रंगों का चयन करना न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से बल्कि सांस्कृतिक परंपराओं के लिहाज से भी महत्वपूर्ण हो जाता है। आइये जानते हैं करवा चौथ पर महिलाओं को कौन सा रंग पहनना चाहिए कौन सा नहीं।

विज्ञापन
Karwachauth 2025 Do Not Wear This Colour On Karwachauth Fast
karwa chauth par na pahnein ye rang - फोटो : amar ujala

Colour To Avoid On Karwa Chauth Fast: करवा चौथ 2025 का त्योहार जल्द ही आने वाला है और हर साल की तरह इस बार भी सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए व्रत रखेंगी। यह व्रत केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं है, बल्कि महिलाओं के लिए एक खास भावनात्मक और सांस्कृतिक महत्व भी रखता है। इस दिन की तैयारियां काफी पहले से शुरू हो जाती हैं। क्या पहनना है, कौन-सी ज्वेलरी लेनी है, कैसे सजना-संवरना है, इन सब पर महिलाएं खास ध्यान देती हैं।


Dussehra 2025: अगर शनिदोष से हैं परेशान फिर दशहरे पर जरूर करें ये ज्योतिषीय उपाय
करवा चौथ को सुहाग का पर्व माना जाता है, इसलिए इस दिन पहनावे और रंगों का विशेष महत्व होता है। पारंपरिक रूप से लाल, पीला और हरा जैसे रंग शुभ माने जाते हैं और यही रंग सौभाग्य का प्रतीक भी होते हैं। हालांकि आजकल महिलाएं अपने स्टाइल और पसंद के अनुसार कोई भी रंग चुनती हैं, फिर भी इस धार्मिक अवसर पर कुछ रंगों को वर्जित माना गया है। ऐसे में सही रंगों का चयन करना न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से बल्कि सांस्कृतिक परंपराओं के लिहाज से भी महत्वपूर्ण हो जाता है। आइये जानते हैं करवा चौथ पर महिलाओं को कौन सा रंग पहनना चाहिए कौन सा नहीं।
Dussehra 2025: श्रवण नक्षत्र और रवि योग में मनाया जायेगा विजयादशमी का पर्व, जानें महत्व और मुहूर्त

Karwachauth 2025 Do Not Wear This Colour On Karwachauth Fast
करवा चौथ पर किन रंगों से बचें - फोटो : अमर उजाला

करवा चौथ पर किन रंगों से बचें
काला रंग: करवा चौथ जैसे पवित्र दिन पर काले रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए। धार्मिक मान्यता के अनुसार काला रंग अंधकार, नकारात्मकता और मृत्यु का प्रतीक होता है। साथ ही, इसका संबंध शनिदेव से भी जोड़ा जाता है। माना जाता है कि इस दिन काले कपड़े पहनने से वैवाहिक जीवन में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश कर सकती है, जिससे रिश्तों में तनाव आ सकता है।
सफेद रंग: सफेद रंग को शोक और उदासी का प्रतीक माना जाता है। यही वजह है कि करवा चौथ जैसे मांगलिक अवसर पर सफेद रंग की साड़ी या सूट पहनना शुभ नहीं माना जाता। ऐसा करने से दांपत्य जीवन में भावनात्मक दूरी या उदासी का असर दिख सकता है।
गहरा नीला रंग: गहरे नीले रंग से भी इस दिन परहेज़ करना चाहिए। कहा जाता है कि यह रंग नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है। करवा चौथ पर गहरा नीला पहनना शुभ संकेत नहीं माना जाता और इससे जीवन में बाधाएं आ सकती हैं।
ग्रे रंग: ग्रे या स्लेटी रंग को भी अशुभ माना गया है। यह रंग न तो पूरी तरह गहरा होता है और न ही हल्का, इसलिए इसे संतुलनहीनता का प्रतीक माना जाता है। करवा चौथ जैसे शुभ अवसर पर इस रंग को पहनने से वैवाहिक जीवन में अस्थिरता या उलझनें आ सकती हैं।
भूरा रंग: भूरे रंग का संबंध राहु और केतु जैसे पाप ग्रहों से बताया गया है। अगर इस दिन भूरा रंग पहना जाए, तो राहु-केतु के दोष का असर वैवाहिक जीवन पर पड़ सकता है। इससे रिश्तों में तनाव, गलतफहमियां या अकारण परेशानियां आ सकती हैं।

Karwachauth 2025 Do Not Wear This Colour On Karwachauth Fast
करवा चौथ पर किन रंगों से बचें - फोटो : instagram

करवा चौथ पर कौन से रंग पहनना शुभ होता है
करवा चौथ के खास मौके पर लाल रंग को सबसे शुभ माना जाता है। यह रंग प्यार, ऊर्जा और सुहाग का प्रतीक होता है, और दुल्हन की तरह सजा-संवरा लुक देता है। यही कारण है कि ज्यादातर महिलाएं इस दिन लाल साड़ी या लहंगा पहनना पसंद करती हैं। लाल के अलावा आप कुछ अन्य शुभ और आकर्षक रंग भी चुन सकती हैं जैसे- गुलाबी, गोल्डन, नारंगी, पीला, हरा, पीच और मैरून। ये सभी रंग न सिर्फ देखने में खूबसूरत लगते हैं बल्कि यह भी माना जाता है कि ये सकारात्मक ऊर्जा और सौभाग्य का संकेत देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Karwachauth 2025 Do Not Wear This Colour On Karwachauth Fast
कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरुआत 9 अक्तूबर को रात 10:54 बजे हो रही है और यह तिथि 10 अक्तूबर को शाम 7:38 बजे समाप्त होगी। - फोटो : अमर उजाला

करवा चौथ 2025 कब है?
इस साल करवा चौथ का व्रत 10 अक्तूबर 2025 को रखा जाएगा। पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरुआत 9 अक्तूबर को रात 10:54 बजे हो रही है और यह तिथि 10 अक्तूबर को शाम 7:38 बजे समाप्त होगी। इस दिन चंद्रोदय का समय शाम 7:42 बजे का है, जब व्रती महिलाएं चंद्र दर्शन कर अपना व्रत खोलेंगी। अगर आप व्रत से पहले संध्या समय में भोजन करना चाहती हैं, तो इसके लिए शुभ मुहूर्त शाम 5:16 से 6:29 तक का रहेगा।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed