Karwa Chauth 2022: करवा चौथ पर न दिखे चांद तो इस तरह करें पूजा और व्रत का पारण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यदि मौसम खराब है और चंद्रमा नहीं दिख रहा है, तो व्रत खोलने का सबसे अच्छा उपाय ये है कि चांद जिस दिशा से उदित होता है, उधर मुंह करके उनका ध्यान करें और व्रत खोलें।
इसके अलावा कहा जाता है कि चांद नजर न आने पर महिलाएं भगवान शिव के मस्तक पर विराजमान चंद्रमा के दर्शन कर पूजा-अर्चना करके अपना अपना व्रत खोल सकती हैं। यदि आपके घर में भगवान शिव की ऐसी कोई प्रतिमा न हो, तो मंदिर जाकर भी व्रत खोल सकती हैं।
आप पूजा घर में चावल का चंद्रमा बनाकर विधि-विधान से उनकी पूजा करके भी अपना व्रत खोल सकती हैं।
Karwa Chauth 2022: करवा चौथ पर राशि के अनुसार पहने इस रंग की साड़ी और चूड़ियां, दांपत्य जीवन के लिए है शुभ
चौथा उपाय ये भी हो सकता है कि आपके रिश्तेदार या किसी जानने वाले के शहर में चांद निकले तो वीडियो कॉल पर चांद देखकर भी पूजा-अर्चना कर व्रत खोल सकती हैं।