फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Karwa Chauth 2020 know why married women see husbands face with Strainer during karwa chauth puja

Karwa Chauth 2020: करवा चौथ पर महिलाएं छलनी से इसलिए देखती हैं अपने पति का चेहरा

Wed, 04 Nov 2020 10:30 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Wed, 04 Nov 2020 10:30 AM IST
विज्ञापन
Karwa Chauth 2020 know why married women see husbands face with Strainer during karwa chauth puja
करवा चौथ 2020 - फोटो : karwa chauth 2020

करवा चौथ का व्रत आज है। यह व्रत सबसे कठिन व्रतों में से एक माना जाता है। अपने पति की लंबी आयु और अखंड सौभाग्य प्राप्ति के लिए विवाहित महिलाएं इस व्रत को बिना कुछ अन्न जल ग्रहण किए रखती हैं। रात में चंद्र देव के दर्शन कर यह व्रत खोला जाता है। इस व्रत में महिलाएं छलनी से अपने पति का चेहरा देखती हैं। आपके मन में यह सवाल जरूर होगा कि छलनी से पति का चेहरा क्यों देखा जाता है। आखिर इसके पीछे का कारण क्या है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में विस्तार से-    

विज्ञापन


करवा चौथ के व्रत में महिलाएं निर्जल व्रत रखती हैं, इसलिए इसे निर्जला व्रत भी कहा जाता है। करवा चौथ के व्रत में सुहागिनें न केवल अपने पति का चेहरा छलनी से देखती हैं बल्कि वे चंद्रमा को भी छलनी से देखती हैं। इसके पीछे एक पौराणिक कथा सुनने को मिलती है। यह कथा इस प्रकार है-

विज्ञापन

Karwa Chauth 2020 know why married women see husbands face with Strainer during karwa chauth puja
करवा चौथ - फोटो : अमर उजाला

पौराणिक कथा के अनुसार, वीरवती नाम की एक महिला थी और उसके सातों भाई उससे बहुत प्रेम करते थे। बड़े हो जाने पर वीरवती की शादी हो जाती है। कुछ समय बाद करवा चौथ का व्रत आ जाता है। वह निर्जला व्रत रखती है, जिससे उसकी तबीयत खराब होने लगती है। भाई वीरवती के स्वास्थ्य को देखकर परेशान होने लगते हैं और एक योजना बनाते हैं।



वीरवती का एक भाई पेड़ की ओट में छलनी के पीछे जलता हुआ दीपक रख देता है और एक भाई बहन से कह देता है कि देखो वीरवती चंद्रमा निकल आया, तुम अब चंद्रमा को अपना व्रत खोल सकती हो। बहन भी भाई की बात में आकर झूठे चंद्रमा को अर्घ्य दे देती है और खाने बैठ जाती है। 

Karwa Chauth 2020 know why married women see husbands face with Strainer during karwa chauth puja
करवा चौथ 2020 - फोटो : अमर उजाला

वीरवती जब अपना पहला टुकड़ा मुंह में डालती है तो छींक आ जाती है, दूसरे पर बाल आ जाता है और तीसरे टुकड़ों को जब मुंह में डालती है तब तक उसके पति की मौत की खबर आ जाती है। वीरवती की भाभी उसको पूरी सच्चाई बताती हैं आखिर उनके साथ ऐसा क्यों हुआ। वीरवती अपने पति को फिर से जीवित होने की कामना करती हैं और पूरे साल चतुर्थी को निर्जला व्रत रखती है। 

फिर जब करवा चौथ का व्रत आता है तो पूरे विधि विधान से पूजा करके व्रत रखती हैं और चंद्रमा को देखकर अर्घ्य देकर व्रत तोड़ती हैं। इसके बाद छलनी से चंद्रमा को देखकर अपनी पति का चेहरा देखती हैं। करवा चौथ माता उसकी मनोकामना पूरी करती हैं और उसका पति फिर से जीवित हो जाता है। मान्यता है कि पतिव्रत महिला से कोई भी किसी भी तरह का छल न कर पाए इसलिए छलनी से चांद को देखा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed