फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Kartik Purnima 2020 these 5 remedies may fulfil your desires on Kartik Purnima

Kartik Purnima 2020: कार्तिक पूर्णिमा आज, जरूर करें ये 5 काम, सभी क्षेत्रों में मिलेगी सफलता

Mon, 30 Nov 2020 06:57 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Mon, 30 Nov 2020 06:57 AM IST
विज्ञापन
Kartik Purnima 2020 these 5 remedies may fulfil your desires on Kartik Purnima
कार्तिक पूर्णिमा 2020 - फोटो : अमर उजाला

Kartik Purnima 2020: हिन्दू शास्त्रों में कार्तिक पूर्णिमा तिथि का बड़ा महत्व बताया गया है। यह पावन तिथि 30 नवंबर सोमवार को है। शास्त्रों के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्नान और दान करने से कई गुना लाभ प्राप्त होता है। इस दिन किसी पवित्र नदी अथवा जलकुंड में स्नान जरूर करना चाहिए। हिन्दू पंचांग के अनुसार पूर्णिमा तिथि 29 नवंबर को लग चुकी है जो 30 नवंबर तक रहेगी। कार्तिक पूर्णिमा में लाभ और मनोकामना पूर्ति के लिए ये पांच उपाय जरूर करने चाहिए। 

विज्ञापन

1. स्नान के बाद सूर्यदेव को दें अर्घ्य

कार्तिक पूर्णिमा के दिन सुबह जल्दी उठकर किसी पवित्र नदी, सरोवर या जलकुंड में स्नान करें। उसके बाद सूर्य भगवान को जल चढ़ाएं। जल में चावल और लाल फूल भी डाल दें। ऐसा करने से भी आपको कई गुना लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

2. इस दिन रखें कार्तिक पूर्णिमा का व्रत 

कार्तिक पूर्णिमा के दिन व्रत रखना चाहिए। कहा जाता है कि इस दिन व्रत रखने से हजार अश्वमेध और सौ राजसूय यज्ञ का फल प्राप्त होता है। इस दिन गौ, अश्व और घी आदि के दान से संपत्ति में बढ़ोतरी होती है और आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

विज्ञापन

3. घर पर कराएं सत्यनारायण की कथा 
कार्तिक मास की पूर्णिमा के दिन घर में सत्यनारायण की कथा करवानी चाहिए। इस दिन भगवान को खीर और हलवे का भोग लगाना चाहिए। यह उपाय करने से आपकी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। साथ ही आपका जीवन सुखमय बीतेगा।

4. इन चीजों का करें दान 

कार्तिक मास की पूर्णिमा के दिन सरसों का तेल, तिल, काले वस्त्र किसी जरूरतमंद को दान करना चाहिए। ऐसा करने से आपको पुण्य फल प्राप्त होगा। आप कई क्षेत्रों में सफलता अर्जित करेंगे। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

5. तुलसी पौधे में दीपक जलाएं
कार्तिक मास की पूर्णिमा की शाम को आप तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाएं और तुलसी माता का स्मरण करते हुए पौधे के चारो तरफ परिक्रमा करें। इस उपाय को करने से आपको भगवान विष्णु जी का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

नोट- इस लेख में दी गई जानकारी, तथ्य धार्मिक आस्थाओं और मान्यताओं पर आधारित हैं, जिसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed