फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kajari Teej 2026: कजरी तीज की पूजा में न भूलें ये चीजें, नोट कर लें पूरी पूजन सामग्री लिस्ट

Sun, 30 Aug 2026 05:09 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 30 Aug 2026 05:09 PM IST
सार

Kajari Teej 2026: कजरी तीज के व्रत और पूजा में सही पूजन सामग्री का होना बेहद जरूरी माना जाता है। जानें इस साल कजरी तीज की पूजा के लिए किन-किन चीजों की जरूरत पड़ेगी और पूरी सामग्री की लिस्ट।

विज्ञापन
Kajari Teej 2026 These Puja Items Are Important, Check the Full Samagri List
kajari teej 2026 - फोटो : amar ujala

Kajari Teej 2026: कजरी तीज का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं सुखी वैवाहिक जीवन और पति की लंबी उम्र की कामना से विधि-विधान से पूजा करती हैं। भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि 30 अगस्त, रविवार को सुबह 9 बजकर 38 मिनट से आरंभ होगी और 31 अगस्त, सोमवार को सुबह 8 बजकर 52 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार कजरी तीज का व्रत 31 अगस्त को रखा जाएगा। पूजा को पूर्ण और व्यवस्थित तरीके से करने के लिए जरूरी सामग्री पहले से तैयार रखना बेहतर माना जाता है। ऐसे में अगर आप भी कजरी तीज का व्रत रखने वाली हैं, तो पूजा से पहले यहां दी गई पूरी पूजन सामग्री की लिस्ट जरूर नोट कर लें, ताकि पूजा के दौरान किसी जरूरी वस्तु की कमी न रह जाए।

Kajari Teej 2026 These Puja Items Are Important, Check the Full Samagri List
कजरी तीज पूजा सामग्री

कजरी तीज पूजा सामग्री

  • भगवान शिव और माता पार्वती की मिट्टी से बनी प्रतिमा
  • प्रतिमा स्थापित करने के लिए चौकी
  • चौकी पर बिछाने के लिए पीले रंग का कपड़ा
  • कलश, केले के पत्ते और कच्चा सूत
  • घी, रुई की बत्ती, दीपक, कपूर और धूप या अगरबत्ती
  • नारियल, सुपारी और अक्षत
  • दूर्वा घास, गुलाल और चंदन
  • दही, मिश्री, शहद, गाय का दूध, घी और गंगाजल से तैयार पंचामृत
  • मौसम के अनुसार फल, मिठाई और भोग की अन्य सामग्री
  • माता पार्वती के लिए सोलह श्रृंगार की वस्तुएं, जैसे बिंदी, सिंदूर, चूड़ियां, महावर, साड़ी आदि
Kajari Teej 2026 These Puja Items Are Important, Check the Full Samagri List
कजरी तीज के जरूरी नियम - फोटो : Adobe stock

कजरी तीज के जरूरी नियम

  • व्रत रखने वाली महिलाओं को अपनी वाणी और व्यवहार में संयम रखना चाहिए। गुस्सा करने और किसी को कठोर शब्द बोलने से बचें।
  • मन में किसी के प्रति नकारात्मक भावना या बुरे विचार न रखें।
  • व्रती महिलाओं को झाड़ू लगाने और झाड़ू को छूने से बचना चाहिए।
  • सुहागिन महिलाओं को कजरी तीज पर काले, नीले, सफेद और भूरे रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए।
  • इस दिन बाल या नाखून काटने जैसे कार्य न करें। बाल धोने से भी परहेज करने की परंपरा है।
  • कजरी तीज के दिन महिलाओं के झूला झूलने की भी परंपरा है, इसलिए संभव हो तो झूला जरूर झूलें।
  • व्रत के दौरान ब्रह्मचर्य का पालन करने की मान्यता है।
  • व्रत खोलने से पहले भगवान शिव और माता पार्वती की विधिवत पूजा करें। इसके बाद दान-दक्षिणा करके ही भोजन ग्रहण करें।
  • व्रत के दिन पति, सास-ससुर और परिवार के अन्य बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद जरूर लें।

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed