फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kaal Bhairav Jayanti 2020: ये हैं देश के पांच प्रमुख कालभैरव मंदिर, दर्शन से पूरी होती है हर मनोकामना

Mon, 07 Dec 2020 06:35 AM IST
विनोद शुक्ला अनीता जैन, वास्तुविद, नई दिल्ली
अनीता जैन, वास्तुविद, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 07 Dec 2020 06:35 AM IST
विज्ञापन
kaal bhairav jayanti 2020 know famous kaal bhairav temple in india
काल भैरव जयंती 2020: देश के प्रायः सभी क्षेत्रों में श्रीभैरव की पूजा होती है। भैरव, देवी तीर्थ में हैं तो शिवधाम में भी हैं - फोटो : अमर उजाला

7 नवंबर को कालभैरव अष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। पुराणों के अनुसार भगवान शिव के कालभैरव स्वरूप की उत्पत्ति मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को हुई थी। ऐसी मान्यता है इस दिन काल भैरव की पूजा करने से सभी संकटों से मुक्ति मिल जाती है। देश के प्रायः सभी क्षेत्रों में श्रीभैरव की पूजा होती है। भैरव, देवी तीर्थ में हैं तो शिवधाम में भी हैं। भैरव बड़े-बड़े महलों में, चौक-चौराहे व नगर के प्रवेश द्वार पर विराजमान हैं। भारत में कई स्थानों पर प्रसिद्ध कालभैरव मंदिर है जिनका अपना अलग-अलग महत्व है। 



Horoscope 2021: नया साल किसके लिए ला रहा खुशियां, पढ़ें वार्षिक राशिफल 2021

kaal bhairav jayanti 2020 know famous kaal bhairav temple in india
काल भैरव जयंती

काल भैरव मंदिर, काशी
भारत में शिव के अवतार कालभैरव के अनेकों मंदिर हैं। उनमें से काशी के काल भैरव मंदिर की विशेष मान्यता है। उत्तर प्रदेश में काशी नगरी को मोक्षदायनी नगरी कहा जाता है। यहां साक्षात भगवान विश्वनाथ विराजमान हैं, जो बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है। कहते हैं कि इस नगरी की रक्षा भैरवनाथ करते हैं इसलिए उन्हें काशी का कोतवाल भी कहा जाता है। यह काशी के विश्वनाथ मंदिर से दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। ऐसी मान्यता है कि बाबा विश्वनाथ के दर्शन के बाद जो भक्त इनके दर्शन नहीं करता है उसकी पूजा सफल नहीं मानी जाती है।

kaal bhairav jayanti 2020 know famous kaal bhairav temple in india
कालभैरव मंदिर

कालभैरव मंदिर, उज्जैन
मध्यप्रदेश के उज्जैन में स्थित काल भैरव का मंदिर चमत्कारिक है। कालभैरव का मंदिर उज्जैन नगर के क्षिप्रा नदी के तट पर स्थित है। यहां भैरवनाथ की मूर्ति साक्षात है जो मदिरापान करती है। आश्चर्य की बात यह है कि देखते ही देखते वह पात्र जिसमें मदिरा का भोग लगाया जाता है खाली हो जाता है। यह शराब कहां जाती है, ये रहस्य आज भी बना हुआ है। यहां रोज श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है और इस चमत्कार को अपनी आंखों से देखती है। कालभैरव का यह मंदिर लगभग छह हजार साल पुराना माना जाता है। यहां ऐसी परांपरा है कि लोग भगवान काल भैरव को प्रसाद को रूप में केवल शराब ही चढ़ाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
kaal bhairav jayanti 2020 know famous kaal bhairav temple in india
बाबा कालभैरव - फोटो : अमर उजाला

बटुक भैरव मंदिर, दिल्ली
बटुक भैरव मंदिर दिल्ली में स्थित है। बाबा बटुक भैरव की मूर्ति यहां पर विशेष प्रकार से एक कुएं के ऊपर विराजित है। बटुक भैरव नाथ मंदिर में भगवान भैरव बाबा का सिर्फ चेहरा ही है और चेहरे पर बड़ी-बड़ी दो आंखे हैं। बटुक भैरव नाथ मंदिर में मदिरा, दूध व गुड का प्रसाद भगवान को अर्पित किया जाता है तथा प्रसाद को स्थानीय भक्तों में वितरित कर दिया जाता है। यह प्रतिमा पांडव भीमसेन काशी से लाए थे।

विज्ञापन
kaal bhairav jayanti 2020 know famous kaal bhairav temple in india
बटुक भैरव मंदिर - फोटो : अमर उजाला

बटुक भैरव मंदिर, नैनीताल
नैनीताल के समीप घोड़ाखाल का बटुकभैरव मंदिर भी अत्यंत प्रसिद्ध है। यह गोलू देवता के नाम से प्रसिद्धि है। मंदिर में विराजित इस श्वेत गोल प्रतिमा की पूजा के लिए प्रतिदिन बहुत श्रद्धालु भक्त यहां पहुंचते हैं। मान्यता है कि यहां पर सच्चे मन से पूजा और प्रार्थना की जाए तो भैरवनाथ उसे पूरी करते हैं। मुराद पूरी होने पर इस मंदिर में घंटी भेंट की जाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed