फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jyeshtha Purnima 2026: 29 जून को मनाई जाएगी ज्येष्ठ पूर्णिमा, जानें शुभ योग और मानसिक शांति के उपाय

Fri, 19 Jun 2026 04:14 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Fri, 19 Jun 2026 04:14 PM IST
सार

Jyeshtha Purnima 2026: पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ मास की अंतिम पूर्णिमा जून में मनाई जाएगी, जिसका धार्मिक के साथ-साथ ज्योतिषी महत्व भी अधिक है। इस दिन कुछ उपाय करने से मन और ग्रह-दोष शांत होते हैं। 

विज्ञापन
Jyeshtha Purnima 2026 date tithi shubh muhurat and upay for money success in hindi
Jyeshtha Purnima 2026 - फोटो : अमर उजाला AI

Jyeshtha Purnima 2026: हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि को बेहद शुभ माना गया है। मान्यता है कि, इस दिन पूजा-अर्चना करने पर भगवान विष्णु और चंद्रदेव की विशेष कृपा मिलती हैं। शास्त्रों की मानें, तो पूर्णिमा पर चंद्रमा अपनी सोलह कलाओं से पूर्ण होता है, इसलिए इसका प्रभाव और भी खास होता है। इससे मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का वास परिवार में होता है। कहते हैं कि, पूर्णिमा पर चंद्रमा को अर्घ्य अर्पित करने से तनाव दूर होता है मन स्थिर रहता है। यही नहीं कुंडली में मौजूद चंद्र दोष कमजोर होने लगता है। ऐसे में सवाल यह है कि, जून महीने में पूर्णिमा कब मनाई जाएगी ?  आइए इसकी तिथि और उपायों को विस्तार से जानते हैं।

Jyeshtha Purnima 2026 date tithi shubh muhurat and upay for money success in hindi
Jyeshtha Purnima 2026 - फोटो : adobe stock
ज्येष्ठ पूर्णिमा कब है ?
  • पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 29 जून को सुबह 03 बजकर 06 मिनट पर होगी।
  • इस तिथि का समापन 30 जून को सुबह 05 बजकर 26 मिनट पर होगा। 
  • उदया तिथि के आधार पर 29 जून 2026 को ही ज्येष्ठ पूर्णिमा मनाई जाएगी।
  • इस तिथि पर वट पूर्णिमा का उपवास भी किया जाता है।
  • इस दिन चंद्रमा का उदय शाम 07 बजकर 16 मिनट पर होगा।
Jyeshtha Purnima 2026 date tithi shubh muhurat and upay for money success in hindi
Jyeshtha Purnima 2026 - फोटो : adobe stock
ज्येष्ठ पूर्णिमा 2026 के शुभ मुहूर्त
  • ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 4:06 बजे से 4:46 बजे तक
  • प्रातः संध्या - सुबह 4:26 बजे से 5:26 बजे तक
  • अभिजीत मुहूर्त - सुबह 11:57 बजे से दोपहर 12:52 बजे तक
  • गोधूलि मुहूर्त - शाम 7:22 बजे से 7:42 बजे तक
  • अमृत काल - रात 8:53 बजे से 10:40 बजे तक
विज्ञापन
विज्ञापन
Jyeshtha Purnima 2026 date tithi shubh muhurat and upay for money success in hindi
Jyeshtha Purnima 2026 - फोटो : Freepik

ज्येष्ठ  पूर्णिमा पर जरूर करें ये उपाय

दान-पुण्य करें
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पूर्णिमा के दिन अन्न-धन का दान करना बहुत शुभ माना जाता है। इससे जीवन के कष्ट कम होते हैं और सुख-समृद्धि बढ़ती हैं। इसके अलावा सफेद चीजों के दान के प्रभाव से मानसिक शांति जीवन में आती हैं। आप अपनी क्षमता के अनुसार दान कर सकते हैं।

वट वृक्ष की पूजा करें
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन वट पूर्णिमा व्रत भी रखा जाता है। सुहागिन महिलाएं वट वृक्ष की पूजा करें और अखंड सौभाग्य की कामना करें। इस तिथि पर सुहागिनों को श्रृंगार का समान दें। यह उपाय रिश्तों में प्रेम बढ़ाता है।

विज्ञापन
Jyeshtha Purnima 2026 date tithi shubh muhurat and upay for money success in hindi
Jyeshtha Purnima 2026 - फोटो : adobe

भगवान विष्णु को अर्पित करें पीली चीजें
मान्यता है कि, इस दिन भगवान विष्णु को पीले वस्त्र, केले, बेसन के लड्डू  अर्पित करने से घर में बरकत बनी रहती है और शुभ फल मिलने लगते हैं। इसके साथ ही चंद्रमा को अर्घ्य दें। इससे मानसिक तनाव कम होता है और चंद्र ग्रह मजबूत होता है।
Pradosh Vrat June 2026: 27 या 28 जून, कब रखा जाएगा प्रदोष व्रत ? जानें सही डेट और पूजा विधि
सफेद वस्त्र पहनें
पूर्णिमा का संबंध चंद्रमा से होता है, इसलिए इस दिन सफेद रंग के वस्त्र धारण करना शुभ माना जाता है। यह मन को शांत करता है और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने वाला माना जाता है।
Nirjala Ekadashi 2026: 25 जून को रखा जाएगा निर्जला एकादशी का व्रत, पूजा मे इन खास चीजों को जरूर करें शामिल
Sawan Pradosh Vrat 2026: सावन में प्रदोष व्रत पर बन रहा है अद्भुत संयोग, जानें सही तिथियां और पूजा मुहूर्त
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed