फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Janmashtami 2020: जन्माष्टमी पर कृष्ण जी को प्रसन्न करने के लिए उन्हें अर्पित करें ये चीजें

Fri, 07 Aug 2020 06:41 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Fri, 07 Aug 2020 06:41 PM IST
विज्ञापन
Janmashtami 2020 Offer these things to please lord Krishna
कृष्ण जन्माष्टमी - फोटो : अमर उजाला

भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में कृष्ण जी का जन्म हुआ था। इस बार यह पर्व 12 अगस्त को मनाया जाएगा। जन्माष्टमी का पर्व कृष्ण जन्मोत्सव के रूप में पूरे देश में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस भक्त व्रत रखकर कृष्ण जी की पूजा करते हैं। जन्माष्टमी के दिन कुछ उपाय करने से आप भी कृष्ण जी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं। जानते हैं क्या हैं वे उपाय..

Janmashtami 2020 Offer these things to please lord Krishna
कृष्ण जी के प्रिय मोरपंख - फोटो : social media

भगवान कृष्ण अपने माथे पर हमेशा मोरपंख धारण करते हैं। मोरपंख उनके माथे की शोभा बढ़ाता है, यह उनके शृंगार में भी शामिल है। इसलिए भगवान कृष्ण को मोरपंख बेहद प्रिय हैं जन्माष्टमी के दिन कृष्ण जी को मोरपंख अवश्य अर्पित करें।

Janmashtami 2020 Offer these things to please lord Krishna
कृष्ण जन्माष्टमी - फोटो : अमर उजाला

भगवान श्री हरि विष्णु और माता लक्ष्मी को परिजात के पुष्प बेहद प्रिय हैं और कृष्ण जी विष्णु जी का अवतार हैं, इसलिए जन्माष्टमी के दिन पूजा में परिजात के फूल अवश्य शामिल करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Janmashtami 2020 Offer these things to please lord Krishna
कृष्ण जी को चांदी की बांसुरी अर्पित करें(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

कृष्ण जी को बांसुरी बेहद प्रिय है। उनकी बांसुरी का धुन सुनने के लिए गोपियां सारे कार्य छोड़कर चली आती थी। कृष्ण जी का चित्रण भी बांसुरी के बिना अधूरा रहता है। जन्माष्टमी के दिन कृष्ण जी को चांदी का बांसुरी अर्पित करनी चाहिए। और पूजा के बाद इस बांसुरी को अपने पर्स या पैसे रखने के स्थान पर रख दें।

विज्ञापन
Janmashtami 2020 Offer these things to please lord Krishna
जन्माष्टमी पर कृष्ण जी को राखी बांधे(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

रक्षाबंधन के दिन से लेकर अष्टमी तक राखी बांधी जा सकती हैं इसलिए जन्माष्टमी को भगवान कृष्ण और उनके भ्राता श्री बलराम जी को राखी बांधे। इससे कृष्ण जी की कृपा होगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed