Holika Dahan 2025 Wishes: हर साल फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि की शाम के समय होलिका दहन किया जाता है, जिसके अगले दिन रंगों की होली खेली जाती है। इस साल 13 मार्च 2025 यानी आज होलिका दहन किया जा रहा है। इसे बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक कहते हैं। पौराणिक कथा के मुताबिक होलिका को एक वरदान प्राप्त था, जिसके चलते वह अग्नि में नहीं जल सकती थी। उसने प्रह्लाद को गोद में लेकर अग्नि में प्रवेश किया। लेकिन सृष्टि के संचालक भगवान विष्णु की कृपा से प्रह्लाद सुरक्षित रहा और होलिका जलकर राख हो गई थी। इसी उपलक्ष्य में हर साल होलिका दहन किया जाता है। इस दिन सभी होलिका की अग्नि की विधिवत पूजा करते हुए उसकी परिक्रमा करते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने पर सभी तरह की नकारात्मक शक्तियों का अंत होता है। इस दौरान सभी एक दूसरे को होलिका दहन की शुभकामनाएं भी देते हैं। ऐसे में आप इन संदेशे के माध्यम से सभी को होलिका दहन की शुभकामनाएं दे सकते हैं...
Holika Dahan 2025 Wishes: होलिका दहन पर इन संदेशों से अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को दे शुभकामनाएं
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मेघा कुमारी
Updated Thu, 13 Mar 2025 06:41 AM IST
सार
Holika Dahan 2025 Wishes: हर साल फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि की शाम के समय होलिका दहन किया जाता है, जिसके अगले दिन रंगों की होली खेली जाती है। इस साल 13 मार्च 2025 यानी आज होलिका दहन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन