फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holika Dahan 2025: दिल्ली, नोएडा और मुंबई में किस समय होगा होलिका दहन ? अपने शहर के अनुसार जानें समय

Thu, 13 Mar 2025 01:10 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 13 Mar 2025 01:10 PM IST
सार

Holika Dahan 2025 Time: हिंदू पंचांग के मुताबिक फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन किया जाता है, जिसे छोटी होली भी कहते हैं। इस वर्ष 13 मार्च 2025 यानी आज पूरे भारत में होलिका दहन किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Holika Dahan 2025 Time City Wise Full Schedule know Holika Dahan shubh muhurat in hindi
Holika Dahan 2025 - फोटो : amar ujala

Holika Dahan 2025 Time: हिंदू पंचांग के मुताबिक फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन किया जाता है, जिसे छोटी होली भी कहते हैं। इस वर्ष 13 मार्च 2025 यानी आज पूरे भारत में होलिका दहन किया जा रहा है। यह दिन मुख्य रूप से सामाजिक एकता, रिश्तों में प्यार और सभी तरह की बुराइयों को समाप्त करने के लिए जाना जाता है। इस दिन जगह-जगह होलिका दहन का भव्य आयोजन किया जाता है, जहां सभी सुख-समृद्धि और घर की बरकत के लिए पूजा-पाठ करते हैं। इस दौरान होलिका के चारों ओर कच्चे सूत को सात बार परिक्रमा करते हुए लपेटा जाता है, जो नौ ग्रहों को शांत करने के लिए होता है। इसके बाद सभी शाम के समय एकजुट होकर होलिका का दहन करते हैं, जिसे शास्त्रों में बुराई की अच्छाई पर जीत कहा गया है। परंतु इस बार होलिका दहन पर सुबह से ही भद्रा का साया बना हुआ है। अब सवाल यह है कि होलिका दहन कब और किस मुहूर्त में किया जाएगा ? ऐसे में आइए इस लेख के माध्यम से शहर के अनुसार होलिका दहन का शुभ मुहूर्त जान लेते हैं...

Holika Dahan 2025 Time City Wise Full Schedule know Holika Dahan shubh muhurat in hindi
Holika Dahan 2025 - फोटो : Adobe Stock
होलिका दहन भद्रा का समय
पंचांग के अनुसार होलिका दहन पर सुबह 10 बजकर 35 मिनट से लेकर रात 11 बजकर 26 मिनट तक भद्रा रहेगी।
 
Holika Dahan 2025 Time City Wise Full Schedule know Holika Dahan shubh muhurat in hindi
Holika Dahan 2025 - फोटो : adobe stock
शहर समय
नई दिल्ली रात 11:26 से 14 मार्च सुबह 12:30 तक 
नोएडा रात 11:26 से 14 मार्च सुबह 12:29 तक 
गुरुग्राम रात 11:26 से 14 मार्च सुबह 12:31 तक 
मुंबई रात 11:26 से 14 मार्च सुबह 12:48 तक 
पुणे रात 11:26 से 14 मार्च सुबह 12:44 तक 
कानपुर रात 11:26 से 14 मार्च सुबह 12:44 तक 
कोलकाता रात 11:26 से 14 मार्च सुबह 12:46 तक 
हैदराबाद रात 11:26 से 14 मार्च सुबह 12:25 तक 
अहमदाबाद रात 11:26 से 14 मार्च सुबह 12:49 तक 
चंडीगढ़ रात 11:26 से 14 मार्च सुबह 12:32 तक
चेन्नई रात 11:26 से 14 मार्च सुबह 12:18 तक
जयपुर रात 11:26 से 14 मार्च सुबह 12:36 तक 
बेंगलुरु रात 11:26 से 14 मार्च सुबह 12:29 तक 
मथुरा रात 11:26 से 14 मार्च सुबह 12:28 तक 
फरीदाबाद  रात 11:26 से 14 मार्च सुबह 12:30 तक
हरिद्वार रात 11:26 से 14 मार्च सुबह 12:26 तक
विज्ञापन
विज्ञापन
Holika Dahan 2025 Time City Wise Full Schedule know Holika Dahan shubh muhurat in hindi
Holika Dahan 2025 - फोटो : adobe stock

होलिका दहन 2025 पूजा मंत्र

  • ऊं नृसिंहाय नम:
  • अनेन अर्चनेन होलिकाधिष्ठातृदेवता प्रीयन्तां नमम्।।
  • वन्दितासि सुरेन्द्रेण ब्रह्राणा शंकरेण च। अतस्त्वं पाहि नो देवि विभूतिः भूतिदा भव।।
विज्ञापन
Holika Dahan 2025 Time City Wise Full Schedule know Holika Dahan shubh muhurat in hindi
Holika Dahan 2025 - फोटो : adobe stock

होलिका दहन के दिन हनुमान जी के इन मंत्रों का करें जाप

  • ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट
  • ॐ नमो भगवते हनुमते नमः
  • ॐ महाबलाय वीराय चिरंजिवीन उद्दते. हारिणे वज्र देहाय चोलंग्घितमहाव्यये। नमो हनुमते आवेशाय आवेशाय स्वाहा।
  • ॐ नमो हनुमते रूद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारणाय सर्वरोग हराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा।


 

Holika Dahan 2025: होलिका दहन की अग्नि को घर लाएं और करें ये उपाय, मिलेगी देवी-देवताओं की कृपा

Holika Dahan 2025: होलिका दहन की रात इस विधि से करें हनुमान जी की खास पूजा, घर से दूर होंगी सारी परेशानियां

 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed