प्रत्येक वर्ष फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन किया जाता है और उसके अगले दिन यानि कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को रंग वाली होली खेली जाती है। जिसे धुलेंडी भी कहा जाता है। इस वर्ष 28 मार्च 2021 को होलिका दहन किया जाएगा और 29 मार्च 2021 को रंग वाली होली खेली जाएगी। होली का त्योहार भगवान विष्णु के भक्त प्रहलाद से जुड़ा है। यह त्योहार भगवान के भक्त की विजय और बुराई की पराजय को दर्शाता है। होली की रात्रि और होली का दिन दोनों ही तिथियां बहुत खास मानी जाती हैं। इस दिन कुछ खास उपाय करके आप अपने जीवन की समस्याओं के मुक्ति पा सकते हैं।
Holi 2021: होली पर जरूर करें ये उपाय, चमक उठेगी आपकी किस्मत
यदि आपके ऊपर कर्ज है और मुक्ति का कोई रास्ता दिखाई नहीं दे रहा है तो होली के दिन नृसिंह स्तोत्र का पाठ करें और होलिका की अग्नि में नारियल अर्पित करें। मान्यता है कि इससे जल्दी ही कर्ज से मुक्ति प्राप्त होती है। भगवान विष्णु नें अपने भक्त प्रहलाद की रक्षा हेतु नृसिंह अवतार धारण किया था।
“ॐ नमो धनदाय स्वाहा”
मान्यता है कि इससे धन और व्यापार में वृद्धि होती है।
होली पर रात्रि के समय उत्तर दिशा में एक पाटे या चौकी पर सफेद कपड़ा बिछाकर उस पर मूंग, चने की दाल, चावल, गेहूं, मसूर, काले उड़द एवं तिल रखें। इसके ऊपर नवग्रह यंत्र स्थापित करें। इसके बाद घी का दीपक प्रज्वलित करके केसर का तिलक करें और नवग्रह एवं कामदेव रति का पूजन करें। माना जाता है कि इससे आपके दांपत्य जीवन की समस्याएं समाप्त होती हैं और पति-पत्नी के संबंधो में मधुरता आती है।