फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

होली 2018: जानिए होलिका दहन का शुभ मुहूर्त और होली मनाने के पीछे का कारण

Tue, 20 Feb 2018 12:46 PM IST
धर्म डेस्क,अमर उजाला
धर्म डेस्क,अमर उजाला Updated Tue, 20 Feb 2018 12:46 PM IST
विज्ञापन
holi 2018 date when is holi and holika dahan shubh muhurat

भारत में एक त्योहार मनाया जाता है तो अगले दिन अगले त्योहार को मनाने की तैयारी चलने लगती है। अभी- अभी महाशिवरात्रि का पर्व संपन्न हुआ है और अब होली की तैयारियां शुरू हो चुकी है। होली का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार है। होली रंगों से सराबोर होने और मौज-मस्ती मनाने का त्योहार है। इस बार 2 मार्च को होली का पर्व मनाया जाएगा। फाल्गुन माह में होली के एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है और अगले दिन रंगों से होली खेली जाती है।

holi 2018 date when is holi and holika dahan shubh muhurat

होलिका का शुभ मुहूर्त:

होली के एक दिन पहले शाम को होलिका दहन किया जाता है। इस बार होलिका दहन 1 मार्च को है जिसका मुहूर्त शाम 6 बजकर 26 मिनट से लेकर 8 बजकर 55 मिनट तक रहेगा।

holi 2018 date when is holi and holika dahan shubh muhurat
क्यों मनाते है होली:
हिरण्यकश्यप नाम का एक राक्षस था जिसका प्रह्राद नाम का एक पुत्र था। प्रह्राद भगवान विष्णु का बड़ा भक्त था लेकिन हिरण्यकश्यप भगवान विष्णु का घोर विरोधी था। वह नहीं चाहता था कोई उसके राज्य में भगवान विष्णु की पूजा करें। वह अपने पुत्र को मारने का कई बार प्रयास कर चुका था लेकिन बार-बार असफल हो जाता था। तब हिरण्यकश्यप ने  भक्त प्रह्राद को मारने के लिए लिए अपनी बहन होलिका को भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
holi 2018 date when is holi and holika dahan shubh muhurat
होलिका को एक वरदान मिला था कि वह आग से नहीं जलेगी। तब हिरण्यकश्यप के कहने पर होलिका ने प्रह्राद को गोद में बैठाकर आग में कूद गई। लेकिन प्रह्राद ने लगातार भगवान विष्णु के जाप के चलते प्रह्राद को कुछ नहीं हुआ और होलिका खुद आग में जल गई। तभी से होलिका दहन मनाने की परंपरा शुरू हो गई। फिर अगले दिन रंगो से होली खेली जाती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed