{"_id":"63f701e90295615c710bf56c","slug":"holashtak-2023-rules-and-impotance-before-8-days-of-holika-dahan-2023-02-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Holashtak 2023: होलाष्टक में करें ये आसान उपाय, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि नहीं सताएंगे कष्ट","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Holashtak 2023: होलाष्टक में करें ये आसान उपाय, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि नहीं सताएंगे कष्ट
Fri, 24 Feb 2023 07:18 AM IST
विनोद शुक्ला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Fri, 24 Feb 2023 07:18 AM IST
विज्ञापन
Holashtak 2023: इस बार होलिका दहन 7 मार्च, मंगलवार यानी आठ दिन पहले 27 फरवरी,सोमवार तिथि अष्टमी से होलाष्टक लग जाएंगे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भक्ति की शक्ति का त्योहार होली से ठीक आठ दिन पहले होलाष्टक शुरू हो जाते हैं और होलिका दहन के दिन तक चलते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार इन आठ दिनों में कोई भी मांगलिक कार्यक्रम जैसे शादी, ब्याह, मुंडन, गृह प्रवेश आदि निषेध माने जाते हैं। इस बार होलिका दहन 7 मार्च, मंगलवार यानी आठ दिन पहले 27 फरवरी,सोमवार तिथि अष्टमी से होलाष्टक लग जाएंगे।
Holashtak 2023:
- फोटो : amar ujala
- होलाष्टक के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के बालरूप या उनके अन्य स्वरूपों की फल-फूल, गुलाल, धूप-दीप से पूजा करना चाहिए और उनके मंत्रों का जाप करना चाहिए इससे आपको सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होगी, दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी।
- इस दौरान सभी ग्रह उग्र अवस्था में रहते हैं इसलिए इन दिनों में भगवान शिव की उपासना करने से नवग्रह शांत होते हैं। होलाष्टक में महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से हर तरह के रोग से छुटकारा मिलता है और सेहत अच्छी रहती है। इसके साथ-साथ ही बेलपत्र पर चंदन से राम का नाम लिखें और शिवलिंग पर ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करते हुए अर्पित करें। ऐसा करने से जीवन में सकारात्मक बदलाब आएगा।
Holashtak 2023
- होलाष्टक के दौरान नित्यप्रति स्नान करके भगवान विष्णु के नृसिंह अवतार की पूजा और स्मरण करने से आपके जीवन में आ रही बड़ी से बड़ी समस्याओं से मुक्ति मिल जाती है।
- होलाष्टकों को व्रत,पूजन और हवन की दृष्टि से अच्छा समय माना गया है। इन दिनों में किए गए दान से जीवन के कष्टों से मुक्ति मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Holashtak 2023:
- फोटो : istock
- होलाष्टक के दौरान हनुमान चालीसा का नियमित पाठ करने से शारीरिक और मानसिक व्याधाएं दूर होती हैं।
- बहुत मेहनत करने के बाद भी आप आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे हैं तो होलाष्टक के दिनों में माता लक्ष्मी की पूजा करने के बाद श्रीसूक्त का पाठ करें, इस उपाय को करने से माता लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसती है,धन का आगमन होता है।
विज्ञापन
होलिका दहन
- फोटो : अमर उजाला
होलाष्टक में नकारात्मक ऊर्जाएं हावी हो जाती हैं,इसलिए इनसे बचने के लिए होलाष्टक के पहले दिन घर के मुख्य दरवाजे के दोनों तरफ हल्दी या सिन्दूर से स्वास्तिक बनाएं।
यह भी पढ़ें-
यह भी पढ़ें-
- Astrology: आखिर किस ग्रह के अशुभ होने से होता है मानसिक तनाव ? जानिए उपाय
- Shani in Dhanishtha Nakshatra: मकर,कुंभ, धनिष्ठा नक्षत्र वाले रहें सावधान! शनि ग्रह करेंगे इस नक्षत्र में गोचर
- Astrology: सूर्य-शुक्र की युति गृहस्थ के लिए शुभ क्यों नहीं ? क्यों मिलते है विपरीत परिणाम ?
- शुभ-लाभ और स्वास्तिक का क्या होता है महत्व, जानिए इसे अंकित करने पर मिलने वाले फायदे