Hartalika Teej 2022 Mantra: भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरितालिका तीज का व्रत रखा जाता है। इस साल हरतालिका तीज 30 अगस्त 2022, मंगलवार को मनाई जाएगी। इस दिन सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य की कामना के साथ व्रत रखती हैं और पूजा करती हैं। मान्यता है कि भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के हस्त नक्षत्र में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से बहुत लाभ मिलता है। हरतालिका तीज अविवाहित लड़कियों और विवाहित महिलाओं दोनों द्वारा मनाई जाती है। इस दिन महिलाएं घर में ही मिट्टी के गौरी शंकर की मूर्ति बनती है और स्थापना करके उनकी आराधना करती हैं। हरतालिका तीज का व्रत कठिन होता है और निर्जला रखा जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार माता पार्वती ने भगवान शंकर को वर रूप में पाने के लिए यह व्रत रखा था। जो महिलाएं अखंड सौभाग्य के लिए ये व्रत रखना चाहती हैं उनको शंकर पार्वती के कुछ विशेष मंत्रों का जाप करना चाहिए। आइए जानते हैं इन मंत्रों के बारे में।
Hartalika Teej 2022 Mantra: हरतालिका तीज पर गौरी-शंकर के इन मंत्रों का करें जाप,दांपत्य जीवन में आएंगी खुशियां
भगवान शिव का मंत्र
ॐ नम: शिवाय
ॐ महेश्वराय नमः
ॐ पशुपतये नमः
माता पार्वती का मंत्र
ॐ पार्वत्यै नमः
ॐ उमाये नमः
या देवी सर्वभूतेषु मां गौरी रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:
सिंदूर अर्पित करने का मंत्र
सिंदूरं शोभनं रक्तं सौभाग्यं सुखवर्धनम्।
शुभदं कामदं चैव सिंदूरं प्रतिगृह्यताम्।।
सौभाग्य प्राप्ति मंत्र
देहि सौभाग्यं आरोग्यं देहि मे परमं सुखम्।
पुत्र-पौत्रादि समृद्धि देहि में परमेश्वरी।।