फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hartalika Teej 2024: हरतालिका तीज की पूजा में शामिल करें ये खास पांच चीजें, हर मनोकामना होगी पूरी

Fri, 30 Aug 2024 08:20 AM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 30 Aug 2024 08:20 AM IST
विज्ञापन
Hartalika Teej 2024 Date Puja Vidhi In Hindi Must Have Items For Puja
Hartalika Teej 2024 - फोटो : अमर उजाला

Hartalika Teej 2024 Pooja Vidhi: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल भाद्रपद में आने वाली शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन हरतालिका तीज मनाई जाती है। यह पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत ही खास माना जाता है। इस दिन मुख्य रूप से भगवान शिव और देवी पार्वती की आराधना की जाती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, महादेव ने इसी दिन माता पार्वती को अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया था। ऐसे में यदि महिलाएं इस दिन हरतालिका तीज का व्रत करती हैं, तो वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहती हैं। पति की लंबी उम्र, तरक्की और स्वास्थ्य के लिए सुहागिनें इन दिन निर्जला उपवास रखती हैं।



हरतालिका तीज का पर्व पति-पत्नी के रिश्ते को मजबूत बनाता है। इस साल हरतालिका तीज का व्रत 6 सितंबर 2024 को रखा जाएगा। इस व्रत का फल पाने के लिए जरूरी है कि पूजा पाठ के साथ-साथ सामग्री का भी खास ध्यान रखा जाए। ऐसे में आइए हरतालिका तीज पूजा के लिए संपूर्ण सामग्री के बारे में जान लेते हैं।
 

Hartalika Teej 2024 Date Puja Vidhi In Hindi Must Have Items For Puja
Hartalika Teej 2024 - फोटो : freepik

पूजा सामग्री की लिस्ट में जरूर शामिल करें ये चीजें

  • भगवान शिव और देवी पार्वती की मूर्ति
  • अगरबत्ती, धूपबत्ती, घी और दीपक
  • पान, बाती, व कपूर
  • सुपारी, साबुत नारियल और चंदन
  • फल में केले
  • आम के पत्ते, केले के पत्ते, धतूरा, बेल के पत्ते, शमी के पत्ते और फूल,
  • कलश, चौकी,
  • 16 श्रृंगार की वस्तुएं (काजल, कुमकुम, मेहंदी, बिंदी, चूड़ियां, सिंदूर और लाल चुनरी आदि)
Hartalika Teej 2024 Date Puja Vidhi In Hindi Must Have Items For Puja
Hartalika Teej 2024 - फोटो : freepik

हरतालिका तीज शुभ मुहूर्त
भाद्रपद की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 5 सितंबर, 2024 को दोपहर 12 बजकर 21 मिनट पर शुरू हो रही है। तिथि का समापन 6 सितंबर, 2024 को दोपहर 3 बजकर 1 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार, शुक्रवार 6 सितंबर के दिन हरतालिका तीज का व्रत किया जाएगा। इस दौरान पूजा का मुहूर्त प्रातःकाल 6 बजकर 2 मिनट से सुबह 8 बजकर 33 मिनट तक रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hartalika Teej 2024 Date Puja Vidhi In Hindi Must Have Items For Puja
Hartalika Teej 2024 - फोटो : freepik

हरतालिका तीज की पूजा विधि
सबसे पहले हरतालिका तीज के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लें और निर्जला व्रत का संकल्प लें। इस दिन महिलाओं को हरे रंग के वस्त्र और चूड़ियां धारण करनी चाहिए। इसके बाद पूजा स्थल की अच्छे से साफ-सफाई कर एक चौकी पर लाल रंग का कपड़ा बिछा लें। इस चौकी पर भगवान शिव और माता पार्वती की मूर्ति की स्थापना करें। 

विज्ञापन
Hartalika Teej 2024 Date Puja Vidhi In Hindi Must Have Items For Puja
Hartalika Teej 2024 - फोटो : freepik

इसके बाद सबसे पहले गणेश जी की पूजा करें और उन्हें तिलक लगाएं, फिर भगवान शिव को बेलपत्र और देवी पार्वती को श्रृंगार की सामग्री चढ़ाएं। आखिर में में शिव और पार्वती की आरती कर सभी को प्रसाद बांट दें।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed