फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरतालिका तीज 2020: जाने क्या है पौराणिक कथा, तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Fri, 14 Aug 2020 06:50 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Fri, 14 Aug 2020 06:50 AM IST
विज्ञापन
Hartalika Teej 2020 date auspicious time and complete method of worship
हरतालिका तीज 2020 (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : हरतालिका तीज 2018

हरतालिका तीज का त्योहार भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। यह व्रत सुहागन महिलाएं अखंड सौभाग्य और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए रखती हैं। इस व्रत में महिलाएं माता गौरी से सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद मांगती हैं। इस दिन महिलाएं निर्जला उपवास करती हैं। 2020 में हरतालिका तीज का व्रत 21 अगस्त को रखा जाएगा। जानतें हैं हरतालिका तीज का महत्व, पूरी पूजा विधि और शुभ मुहूर्त क्या है-

Hartalika Teej 2020 date auspicious time and complete method of worship
हरतालिका तीज 2020 (प्रतीकात्मक तस्वीर)
हरतालिका तीज की पौराणिक कथा
हरतालिका का शाब्दिक अर्थ की बात करें तो यह दो शब्दों से मिलकर बना है हरत और आलिका, हरत का अर्थ होता है अपहरण और आलिका अर्थात् सहेली, इस संबंध में एक पौराणिक कथा मिलती है जिसके अनुसार पार्वती जी की सखियां उनका अपहरण करके जंगल में ले गई थी। ताकि पार्वती जी के पिता उनका विवाह इच्छा के विरुद्ध भगवान विष्णु से न कर दें।
 
Hartalika Teej 2020 date auspicious time and complete method of worship
हरतालिका तीज 2020 (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media

हरतालिका तीज पूजा विधि

  • हरतालिका तीज पर प्रातः काल का समय पूजा करने के लिए सही रहता है, सबसे पहले सुबह स्नानादि करके बालू रेत से भगवान गणेश, शिव जी और माता पार्वती की प्रतिमा बनाएं। और एक चौकी पर अक्षत (चावल) से अष्टदल कमल की आकृति बनाएं और एक कलश में जल भरकर उसमें सुपारी, अक्षत, सिक्के डालें और उस कलश की स्थापना अष्टदल कमल की आकृति पर करें।
  • कलश के ऊपर आम के पत्ते लगाकर नारियल रखें। चौकी पर पान के पत्तों पर चावल रखें।
  • तत्पश्चात माता पार्वती, गणेश जी, और भगवान शिव को तिलक लगाएं। और घी का दीपक, धूप जलाएं,
  • उसके बाद भगवान शिव को उनके प्रिय बेलपत्र धतूरा भांग शमी के पत्ते आदि अर्पित करें माता पार्वती को फूल माला चढ़ाएं गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।
  • भगवान गणेश, माता पार्वती को पीले चावल और शिव जी को सफेद चावल अर्पित करें, पार्वती जी को श्रंगार का सामान भी अवश्य अर्पित करें।
  • भगवान शिव औऱ गणेश जी को जनेऊ अर्पित करें। और देवताओं को कलावा (मौली) चढ़ाएं।
  • हरितालिका तीज की कथा पढ़े या श्रवण करें। पूरी पूजा विधिवत् कर लेने के बाद अंत में मिष्ठान आदि का भोग लगाएं और आरती करें।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Hartalika Teej 2020 date auspicious time and complete method of worship
हरतालिका तीज 2020 (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media

समय 

21 अगस्त को 2 बजकर 13 am से तृतीया तिथि आरंभ होगी जो 21 अगस्त को 11 बजकर 2 pm तक रहेगी। 


प्रातःकाल में पूजा का मुहूर्त - 05 बजकर 54 मिनट से  08 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।

प्रदोषकाल (संध्या समय) में पूजा का  मुहूर्त - 06 बजकर 54 मिनट से  09 बजकर 06 मिनट तक रहेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed