फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hariyali Teej 2020: कब है हरियाली तीज, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

Sat, 11 Jul 2020 07:56 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Sat, 11 Jul 2020 07:56 AM IST
विज्ञापन
hariyali teej 2020 shubh muhurat and puja method
हरियाली तीज 2020 - फोटो : social media

सावन माह में कई त्योहार पड़ते हैं, जिनमें से एक है हरियाली तीज। सावन मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज या श्रावणी तीज का पर्व मनाया जाता है। जब सब तरफ हरियाली की छटा छा जाती है। महिलाए पेड़ों पर झूला झूलते हुए मधुर गीत गाती हैं। इस बार हरियाली तीज 23 जुलाई गुरुवार के दिन मनाई जाएगी।



तीज का त्योहार सुहागन स्त्रियों के लिए बहुत खास होता है। इस दिन सुहागन स्त्रियां व्रत रखती है, सोलह शृंगार करती हैं। माता-पार्वती और शिव जी की पूजा करके अपने पति की लंबी उम्र और सौभाग्य की प्रार्थना करती हैं। कुछ जगह इसे कजली तीज के नाम से भी जाना जाता है।

hariyali teej 2020 shubh muhurat and puja method
हरियाली तीज पर शिव पार्वती का पूजन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : social media

हरियाली तीज तृतीया तिथि आरंभ और संपन्न 
हरियाली तीज तृतीया तिथि 22 जुलाई को शाम 07 बजकर 23 मिनट से आरम्भ होकर 23 जुलाई को शाम 05 बजकर 04 मिनट तक रहेगी। 

hariyali teej 2020 shubh muhurat and puja method
तीज पर मेहंदी लगाने की परंपरा(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : social media

हरियाली तीज से जुड़ी परंपराएं
हरियाली तीज नई विवाहित लड़कियों के लिए बहुत खास होती है। लड़कियां अपनी पहली तीज पर मायके आती हैं। इस दिन नवविवाहित महिलाओं को ससुराल की तरफ से आभूषण, शृंगार, वस्त्र,  मेहंदी और मिठाई दी जाती है। महिलाएं अपने हाथों में मेहंदी को खूबसूरत डिजाइन लगाती हैं।

आलता (महावर) को सुहाग का प्रतीक माना गया है इसलिए इस दिन महिलाएं अपने पैरों में आलता लगाती हैं। पूजा करने के बाद सुहागन स्त्रियां अपने घर को बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेती हैं। इस दिन सुहागी देने की भी परंपरा है। यह सुहागी सास को या किसी सुहागन स्त्री को दी जाती है। हरियाली तीज पर महिलाएं हरे रंग की चूड़ियां भी पहनती हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
hariyali teej 2020 shubh muhurat and puja method
पूजा की थाल (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : puja

हरियाली तीज पर कैसे करें पूजा जानें पूरी विधि
हरियाली तीज के दिन सुबह उठ कर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें, उसके बाद भगवान के समक्ष मन में पूजा, व्रत करने का संकल्प लें। पूरे घर की अच्छी तरह से साफ-सफाई करने के बाद तोरण से मंडप सजाएं। एक चौकी या पटरी पर मिट्टी में गंगाजल मिलाकर शिवलिंग, भगवान गणेश, माता पार्वती की प्रतिमा के साथ उनकी सखियों की प्रतिमा भी बनाएं।

शृंगार का सामान माता पार्वती को अर्पित करें। फिर प्रतिमाओं के सम्मुख आवाह्न करें। माता-पार्वती, शिव जी और उनके साथ गणेश जी की पूजा करें। शिव जी को वस्त्र अर्पित करें और हरियाली तीज की कथा सुनें। उमामहेश्वरसायुज्य सिद्धये हरितालिका व्रतमहं करिष्ये' मंत्र का जाप भी कर सकती हैं।

 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed