फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Happy Vishwakarma Puja 2021: विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर भेजें शुुभकामना संदेश

Fri, 17 Sep 2021 06:00 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 17 Sep 2021 06:00 AM IST
विज्ञापन
happy vishwakarma puja 2021 wishes images vishwakarma jayanti quotes greetings whatsapp status sms messages in hindi
Vishwakarma Puja 2021

Happy Vishwakarma Puja 2021 Wishes, Quotes, Images, Greetings, Messages in Hindi: 17 सितंबर, शुक्रवार 2021 को देशभर में विश्वकर्मा जयंती मनाई जाएगी। इस दिन भगवान विश्वकर्मा की पूजा की जाती है। विश्वकर्मा जी को ब्रह्मा जी के सातवें पुत्र के रूप में भी माना जाता है। कहा जाता है कि भगवान विश्वकर्मा ही ऐसे देवता हैं जो हर काल में सृजन के देवता रहे हैं व सम्पूर्ण सृष्टि में जो भी चीजें सृजनात्मक हैं, जिनसे जीवन संचालित होता है वह सब भगवान विश्कर्मा की देन है। अत: इसी श्रद्धा भाव से किसी कार्य के निर्माण और सृजन से जुड़े हुए लोग भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना करते हैं। इस दिन सभी कारखानों और औद्योगिक संस्थानों में विश्वकर्मा जी की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं साथ ही व्यापार में तरक्की और उन्नति प्राप्त होती है। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एक दूसरे को भेजें शुभकामना संदेश...



happy vishwakarma puja 2021 wishes images vishwakarma jayanti quotes greetings whatsapp status sms messages in hindi
Happy Vishwakarma Puja 2021 - फोटो : अमर उजाला

भगवान विश्वकर्मा की ज्योति से नूर मिलता है
सबके दिलों को सुरूर मिलता है
जो भी नाम लेता है विश्वकर्मा का
उसे कुछ न कुछ जरूर मिलता है।
हैप्पी विश्वकर्मा जयंती!

विश्व विश्वकर्मा प्रभु मेरा
हो प्रसन्न हम बालक तेरा
तू सदा इष्टदेव हमारा
सदा बसो प्रभु मन में हमारे।
विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं

happy vishwakarma puja 2021 wishes images vishwakarma jayanti quotes greetings whatsapp status sms messages in hindi
Happy Vishwakarma Puja 2021 - फोटो : अमर उजाला

मिले सहारा आपका जब हमें
हर गम जिन्दगी से हो जाये दूर।
हमेशा रहें हम आपके भक्त
चमके आपके चेहरे पर नूर।
हैप्पी विश्वकर्मा जयंती 2021

जिन्हें कर्म में विश्वास है
विश्वकर्मा जी उनके पास हैं
सदकर्म करते रहते हैं वो पावनधरा पर
शरीर में उनके जब तक अंतिम सांस है
हैप्पी विश्वकर्मा पूजा 2021

विज्ञापन
विज्ञापन
happy vishwakarma puja 2021 wishes images vishwakarma jayanti quotes greetings whatsapp status sms messages in hindi

अद्भुत सकल सृष्टि कर्ता।
सत्य ज्ञान सृष्टि हित कर्ता।
अतुल तेज तुम्हरो जगमाही।
कोई विश्वमही जानत नही।।
Happy Vishwakarma Puja 2021

ॐ विश्वकर्मणे नमः
निर्बल हैं तुझसे बल मांगते हैं
करुणा का प्रयास से जल मांगते हैं
श्रद्धा का प्रभु जी फल मांगते हैं।
विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनायें!

विज्ञापन
happy vishwakarma puja 2021 wishes images vishwakarma jayanti quotes greetings whatsapp status sms messages in hindi
Happy Vishwakarma Puja 2021

धन, वैभव, सुख–शान्ति देना,
भय, जन–जंजाल से मुक्ति देना।
संकट से लड़ने की शक्ति देना,
हे विश्वकर्मा, हे विश्वकर्मा।।
Happy Vishwakarma Puja 2021

ओम आधार शक्तपे नम:।
ओम कूमयि नम:।
ओम अनन्तम नम:।
पृथिव्यै नम:।
Happy Vishwakarma Puja 2021

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed