Happy Vasant Panchami (वसंत पंचमी) 2021 Wishes, Quotes, Images, Whatsapp Status, Messages in Hindi: बसंत पंचमी का त्योहार हर साल माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। बसंत पंचमी के दिन से ही वसंत ऋतु की शुरूआत होती है। इस दिन विद्या की देवी मां सरस्वती की आराधना की जाती है। इस दिन पीले रंग के वस्त्र पहन कर सरस्वती मां की पूजा का विधान है। वसंत पंचमी को सभी शुभ कार्यों के लिए अत्यंत शुभ मुहूर्त माना गया है।
2 of 10
Vasant Panchami 2021
- फोटो : अमर उजाला
Happy Vasant Panchami (वसंत पंचमी) 2021: बसंत पंचमी के दिन ही माँ सरस्वती का भी प्रादुर्भाव हुआ है। अतः इस दिन उनकी पूजा का विशेष महत्व है। सृष्टि में जड़ता तोड़कर चेतनता प्रदान करने वाली माँ सरस्वती का जो कोई भी इस दिन पूजन करता है, वह विद्या व ज्ञान प्राप्त करता है।
3 of 10
Vasant Panchami 2021
- फोटो : अमर उजाला
Happy Vasant Panchami (वसंत पंचमी) 2021: बसंत ऋतु को मधुमास भी कहा जाता है इसके आरम्भ होने के साथ सर्दी का समापन शुरू हो जाता है। इस मौसम में संसार के लगभग सभी वृक्ष पुरानी पत्तियों को त्यागकर नई पत्तियों व पुष्पों को जन्म देते हैं।
4 of 10
Vasant Panchami 2021
- फोटो : अमर उजाला
Happy Vasant Panchami (वसंत पंचमी) 2021: वसन्त पंचमी हिन्दी साहित्य की अमर विभूति महाकवि सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' का जन्मदिवस (28.02.1899) भी है।
5 of 10
Vasant Panchami 2021
- फोटो : अमर उजाला
Happy Vasant Panchami (वसंत पंचमी) 2021: वसंत पंचमी का दिन हमें पृथ्वीराज चौहान की भी याद दिलाता है। उन्होंने विदेशी हमलावर मोहम्मद ग़ोरी को 16 बार पराजित किया और उदारता दिखाते हुए हर बार जीवित छोड़ दिया।