Happy Dhanteras 2020: दिवाली का त्योहार धनतेरस से शुरू होता है। शास्त्रों के अनुसार धनतेरस के दिन समुद्र मंथन के दौरान देवताओं के चिकित्सक भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। धनतेरस भगवान धन्वंतरि की पूजा के साथ धन-धान्य की वर्षा करने वाला त्योहार है। धनतेरस के दिन धन प्राप्ति और परेशानियों को दूर करने के लिए कुछ उपाय किए जाते हैं। आइए जानते हैं कौन से है वे अचूक उपाय...
Dhanteras 2020: धनतेरस पर क्या खरीदना शुभ और क्या भूलकर भी न खरीदें
2 of 11
धनतेरस 2020
- फोटो : अमर उजाला
धनतेरस के दिन चांदी खरीदने की प्रथा है यदि संभव न हो तो कोई बर्तन खरीदें। मान्यता के अनुसार यह चन्द्रमा का प्रतीक है जो मन को संतोष और शीतलता प्रदान करता है। संतोष को सबसे बड़ा धन कहा गया है।
3 of 11
Goddess Laxmi
- फोटो : Social Media
इस दिन आपको अपने घर या दुकान की तिजोरी पर लक्ष्मीजी का ऐसा चित्र लगाना चाहिए। जिसमें मां लक्ष्मी कमल पर धनवर्षा की मुद्रा में बैठी हुईं हो और दो हाथी सूंड उठाए नजर आ रहे हों। ऐसा करने पर हमेशा तिजोरी में मां लक्ष्मी का वास होता है।
4 of 11
गोमती चक्र
- फोटो : social media
धनतेरस के दिन बाजार से 11 गोमती चक्र ले आएं और इन पर चंदन लगाकर लक्ष्मी पूजन करें और लक्ष्मी मंत्रों का जाप करें। धन-धान्य की कमी नहीं होगी।
माता लक्ष्मी की प्रसन्नता के लिए धनतेरस पर नई झाड़ू घर में लाना बेहद समृद्धि दायक माना गया है। झाड़ू से साफ-सफाई होती हैऔर स्वच्छ घर में मां लक्ष्मी निवास करती हैं।