धनतेरस पर खरीदारी करने का महत्व है। इस दिन बर्तन और आभूषण के अलावा कई अन्य चीजें खरीदी जाती हैं। धनतेरस पर्व कार्तिक माह में कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन खरीदी गई चीजों में 13 गुणा वृद्धि हो जाती है। लेकिन इस दिन कुछ चीजों को भूलकर भी नहीं खरीदना चाहिए। जैसे-
Dhanters 2020: धनतेरस पर भूलकर भी न खरीदें ये चीजें, वरना घर में नहीं टिकेगा पैसा
धनतेरस के दिन गलती से भी लोहे से बनी हुई चीजों की खरीदारी नहीं करनी चाहिए। इस दिन लोहा खरीदना बहुत अशुभ माना जाता है। धनतेरस के दिन लोहे की खरीदारी करने से जीवन पर नकारात्मक असर पड़ता है।
कांच यानी शीशे का संबंध राहु ग्रह से माना जाता है। राहु नीच का ग्रह माना जाता है। इसलिए धनतेरस के दिन शीशे या शीशे की बनी चीजों को नहीं खरीदना चाहिए। इस दिन काच से बनी चीजों का इस्तेमाल भी नहीं करना चाहिए।
धनतेरस के दिन बर्तन की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। बर्तन की खरीदारी करते समय स्टील के बर्तन न खरीदें। स्टील भी लोहा का ही दूसरा रूप है, इसलिए कहा जाता है कि स्टील के बर्तन भी धनतेरस के दिन नहीं खरीदने चाहिए।
धनतेरस के दिन तेल और तेल उत्पादों का खरीदारी करना शुभ नहीं माना जाता है। धनतेरस और दिवाली के दिन दिए जलाने के लिए भी तेल और घी की जरूरत होती है इसलिए इन चीजों को आप धनतेरस से पहले ही खरीद लें।