Happy Chaitra Navratri Wishes 2022 Chaitra Navratri Photos Images Quotes Whatsapp Messages Greetings: हिंदू कैलेंडर के सभी माह में चैत्र का महीना बहुत ही पवित्र और महत्वपूर्ण माना गया है। हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ होता है। जिसमें लगातार 9 दिनों तक देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग रूप की विधिवत रूप से पूजा-अर्चना, उपवास और उपासना की जाती है। नवरात्रि के पहले दिन घर-घर देवी दुर्गा विराजती हैं और पहले दिन कलश स्थापना और मां के पहले स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। इसके अलावा चैत्र प्रतिपदा तिथि पर ही हिंदू नववर्ष की भी शुरुआत होता है। जिसे नवसंवत्सर कहा जाता है। इस बार 02 अप्रैल, शनिवार से विक्रम संवत 2079 की शुरुआत होगी। मान्यता है इस चैत्र माह की प्रतिपदा शुक्ल पक्ष की तिथि को ब्रह्राा जी ने सृष्टि की रचना थी और पहली बार सूर्यदेव उदय हुए थे। इस बार विक्रम संवत 2079 के राजाव शनिदेव और मंत्री गुरु हैं। ऐसे में आप भी चैत्र नवरात्रि, हिंदू नववर्ष और गुड़ी पड़वा पर दोस्तों, रिश्तेदारों और अपनों को शुभकामना संदेश देकर पर्व का आनन्द उठा सकते हैं।
पग-पग में फूल खिलें
ख़ुशी आप सबको इतनी मिले
कभी ना हो दुखों का सामना
यही है आपको हमारी तरफ से नवरात्रि की शुभकामना।
हमको था इंतज़ार वो घड़ी आ गई
होकर सिंह पर सवार माता रानी आ गई
होगी अब मन की हर मुराद पूरी
हरने सारे दुख माता अपने द्वार आ गई।
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!
- Shivpal Singh Yadav (@shivpalsinghyad) 2 Apr 2022
हो जाओ तैयार,माँ अम्बे आने वाली है
सजा लो दरबार माँ अम्बे आने वाली हैं
तन,मन और जीवन हो जायेगा पावन
माँ के कदमों की आहट से गूँज उठेगा आँगन..
कुमकुम भरे क़दमों से आए माँ दुर्गा आपके द्वार,
सुख संपत्ति मिले आपको अपार, मेरी और से नवरात्रि की शुभकामनाएं करें स्वीकार….
प्यार का तराना उपहार हो
खुशियों का नज़राना बेशुमार हो
ऐसा नवरात्रि उत्सव इस साल हो
शुभ नवरात्रि।