फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Happy Hanuman Jayanti 2021: हनुमान जयंती के अवसर पर इन संदेशों के जरिए अपने दोस्तों परिजनों को दें शुभकामनाएं

Tue, 27 Apr 2021 06:29 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 27 Apr 2021 06:29 AM IST
विज्ञापन
Hanuman Jayanti 2021 Happy Hanuman Jayanti Wishes Messages Quotes Photo Images Whatsapp Facebook Status
हैप्पी हनुमान जयंती - फोटो : अमर उजाला

Happy Hanuman Jayanti 2021: हर वर्ष चैत्र पूर्णिमा तिथि पर भगवान शिव के ग्यारहवें रूद्र अवतार हनुमानजी का जन्मोत्सव मनाया जाता है। रामभक्त और केसरीनंदन हनुमानजी का जन्म त्रेतायुग में चैत्र पूर्णिमा तिथि पर सुबह के समय हुआ था। हनुमान जयंती पर बजरंगबली की विधिवत पूजा-आराधना के साथ चोला चढ़ाने के साथ-साथ तेल और सिंदूर चढ़ाने का भी विधान है। ज्योतिषशास्त्र में मान्यता है कि हनुमानजी की भक्तिभाव से पूजा करने पर अशुभ ग्रह भी शुभफल देने लगते हैं। इस दिन हनुमान चालीसा, बजरंग बाण और हनुमान बाहुक का पाठ करने से जन्म कुंडली के अकाल मृत्यु योग भी नष्ट हो जाएंगे। इनकी आराधना के फलस्वरूप सभी अशुभ ग्रह शुभ फल देने को विवश हो जाते हैं। हनुमान जयंती के अवसर पर हनुमान भक्त अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और प्रियजनों को शुभकामना संदेश भेजते हैं। 

Hanuman Jayanti 2021 Happy Hanuman Jayanti Wishes Messages Quotes Photo Images Whatsapp Facebook Status
hanuman jayanti

बजरंगी तेरी पूजा से हर काम होता है,
दर पर तेरे आते ही दूर अज्ञान होता है,
रामजी के चरणों में ध्यान होता है,
आपके दर्शन से बिगड़ा हर काम होता है।
हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं

Hanuman Jayanti 2021 Happy Hanuman Jayanti Wishes Messages Quotes Photo Images Whatsapp Facebook Status
hanuman jayanti

जला दी लंका रावण की, मैया सीता को लाये तुम
पड़ी जब मुश्किल राम में, लक्ष्मण को बचाए तुम
आओ अब आ भी जाओ ,पवन पुत्र हम तुम्हे बुलाते हैं
अब तो दे दो दर्शन, भगवान ज्योति हम जलाते हैं
हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनायें

विज्ञापन
विज्ञापन
Hanuman Jayanti 2021 Happy Hanuman Jayanti Wishes Messages Quotes Photo Images Whatsapp Facebook Status
हैप्पी हनुमान जयंती - फोटो : अमर उजाला

राम का हूं भक्त मैं रूद्र का अवतार हूं,
अंजनी का लाल हूं मैं दुर्जनों का काल हूं,
साधुजन के साथ हूं मैं निर्बलो की आस हूं,
सद्गुणों का मान हूं मैं हां मैं वीर हनुमान हूं।
हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं

विज्ञापन
Hanuman Jayanti 2021 Happy Hanuman Jayanti Wishes Messages Quotes Photo Images Whatsapp Facebook Status
हैप्पी हनुमान जयंती - फोटो : अमर उजाला

करो कृपा मुझ पर हे हनुमान,
जीवन-भर करूं मैं तुम्हे प्रणाम,
जग में सब तेरे ही गुण गाते हैं
हरदम चरणों में तेरे शीश नवाते हैं।
हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed