Hanuman Mantra According to Zodiac Sign: हिंदू धर्म में पूजा पाठ का विशेष महत्व है। सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवता को समर्पित होने के कारण सातो दिन घरों में पूजा होती है। वहीं मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित है। इस दिन पूजा पाठ के अलावा घर में भी कुछ नियमों का पालन किया जाता है। इस दौरान उन्हें प्रसन्न करने के लिए कई उपाय भी किए जाते हैं। हालांकि, बजरंगबली की विशेष कृपा प्राप्ति के लिए हनुमान जन्मोत्सव का दिन और भी शुभ है।
hanuman jayanti 2024: हनुमान जन्मोत्सव पर राशि के अनुसार करें मंत्र का जाप, बनी रहेगी बजरंगबली की कृपा
मेष एवं वृश्चिक
मेष राशि और वृश्चिक राशि वालों के स्वामी मंगल हैं। इसलिए इन राशि के जातको को 'ॐ अं अंगारकाय नमः' मंत्र का जाप करना चाहिए। इसके अलावा इस मंत्र का भी जाप करें।
'मनोजवं मारुततुल्यवेगं, जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठ।
वातात्मजं वानरयूथमुख्यं, श्रीरामदूतं शरणं प्रपद्ये॥'
वृष और तुला
वृषभ राशि और तुला राशि वालों के स्वामी शुक्र हैं। इस राशि के जातकों को नीचे दिए गए मंत्र का जाप करना चाहिए।
'ॐ हं हनुमते नम:।'
मिथुन और कन्या
मिथुन और कन्या राशि के स्वामी बुध हैं। आप संकट से मुक्ति पाने के लिए नीचे दिए गए मंत्र का जाप करें।
''अतुलितबलधामं हेमशैलाभदेहं दनुजवनकृशानुं ज्ञानिनामग्रगण्यम्।
सकलगुणनिधानं वानराणामधीशं रघुपतिप्रियभक्तं वातजातं नमामि॥''
कर्क
कर्क राशि के स्वामी चन्द्रमा हैं। आप इस मंत्र का जाप करें।
'ॐ अंजनिसुताय विद्महे वायुपुत्राय धीमहि तन्नो मारुति प्रचोदयात्।'